ePaper

शहरी क्षेत्रों में वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए शिक्षा परियोजना ने की अनोखी पहल, स्कूली बच्चों से करवाएंगे ये काम

Updated at : 24 Oct 2024 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
children write letters to parents for voting

children write letters to parents for voting

शहरी क्षेत्रों में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने एक अनोखी पहल शुरू की है. इसमें शहर के स्कूली बच्चे अपने माता-पिता को वोट डालने के लिए पत्र लिखेंगे.

विज्ञापन

राज्य के शहरी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे अपने माता-पिता को वोट डालने के लिए पत्र लिखेंगे. शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने इस संबंध में सभी डीइओ और डीएसइ को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव के दौरान सभी मतदाता आवश्यक रूप से मतदान करें, इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है.

मतदातओं को जागरूक करने के लिए बच्चे लिखेंगे पत्र

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत मतदान के लिए शहरी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे अपने माता-पिता को पत्र लिखेंगे. शहरी क्षेत्र के मध्य विद्यालय, हाइस्कूल व प्लस टू विद्यालयों में 28 अक्तूबर को 11 से 12 बजे तक पत्र लेखन कार्यक्रम चलेगा. बच्चे मतदान के लिए अपने माता-पिता के नाम पत्र लिखेंगे. जिलों को भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि पत्र लेखन कार्यक्रम के पूर्व विद्यालयों में बच्चों को मतदान की आवश्यकता व इसकी महत्ता के बारे में बताया जायेगा. पत्र लेखन के बाद बच्चे पत्र अपने घर ले जायेंगे.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विद्यार्थी पत्र लिखकर अपने माता-पिता को देंगे

विद्यार्थी यह पत्र अपने माता-पिता को सौंपेंगे. बच्चे पत्र सौंपने के साथ अपने माता-पिता से मतदान करने का आग्रह करेंगे.सभी कोटि के स्कूलों में कार्यक्रम मतदान को लेकर माता-पिता के नाम पत्र लिखने का कार्यक्रम राज्य के सभी कोटि के विद्यालयों में चलाया जायेगा. इस संबंध में 24 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेसिंग का आयोजन किया गया. इसमें सभी जिलों के डीइओ, डीएसइ और सीबीएसइ व आइसीएसइ स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

Also Read: Jharkhand Elections 2024: इंडिया गठबंधन में दरार? राजधनवार के बाद माले और जेएमएम इस सीट पर हो सकते हैं आमने-सामने

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola