शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दो माह पहले ही बनवा ली थी खतियान की चादर

शिक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले ही शॉल तैयार करवा लिया था. 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बनना तय था. उन्होंने कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीयता को लेकर वे जेल भी गये थे, उनका जेल जाना सार्थक हो गया.
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि राज्य में स्थानीयता का आधार 1932 का खतियान होना तय था. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपना हर वादा पूरा करेगा. स्थानीय नीति को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री शिबू सोरेन से मिले.
-
गुरुजी से मिले शिक्षा मंत्री स्थानीयता के लिए दी बधाई
-
शिक्षा मंत्री के माेबाइल नंबर के अंतिम चार अंक में 1932
-
2005 से जगरनाथ महतो की गाड़ी का नंबर भी 1932
गुरुजी को शिक्षा मंत्री ने भेंट किया शॉल
शिक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने गुरुजी को 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू होने पर उन्हें बधाई दी. उनसे आशीर्वाद लिया, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. दिशुम गुरु को 1932 के खतियान को लेकर बनवाया गया शॉल भेंट किया.
Also Read: शिबू सोरेन से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- आपके सपनों को पूरा कर रही राज्य सरकार
जेल जाना सार्थक हुआ : जगरनाथ महतो
शिक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले ही शॉल तैयार करवा लिया था. 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बनना तय था. उन्होंने कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीयता को लेकर वे जेल भी गये थे, आज उनका जेल जाना सार्थक हो गया.
नियुक्ति प्रक्रिया नहीं होगी प्रभावित
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि जो नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल चल रही है वह प्रभावित नहीं होगी. किसी नियुक्ति को रोका नहीं जायेगा. शिक्षा विभाग से लेकर अन्य विभागों में नियुक्ति को लेकर तैयारी चल रही है. शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नियुक्ति के लिए भी जल्द विज्ञापन जारी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




