झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का केंद्र पर वार, पूछा- किस गजट से कुड़मी को ST से बाहर किया

Jagarnath Mahato on ST Status to Kurmi: शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुड़मी आदिवासी हैं. वे आदिवासी नहीं हैं, तो उनकी जमीन सीएनटी (CNT) में कैसे है. उन्होंने कहा कि केंद्र को इस बात का जवाब देना होगा. यह राज्य सरकार का मुद्दा नहीं है. अगर राज्य सरकार से लोग मदद मांगेंगे, तो हम उनकी मदद करेंगे.
Jagarnath Mahato on ST Status to Kurmi: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कुड़मियों को अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe) में शामिल किये जाने की मांग पर चल रहे आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जबर्दस्त हमला बोला. पूछा कि कुड़मियों को किस गजट के जरिये एसटी से बाहर निकाला गया. केंद्र सरकार इसका जवाब दे. शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुड़मी आदिवासी (Kurmi are Tribals) ही हैं. अगर वे आदिवासी नहीं हैं, तो उनकी जमीन सीएनटी (CNT) में कैसे है. उन्होंने कहा कि केंद्र को इस बात का जवाब देना होगा. यह राज्य सरकार का मुद्दा नहीं है. अगर राज्य सरकार से लोग मदद मांगेंगे, तो हम उनकी मदद करेंगे. आदिवासी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर चल रहे कुड़मियों के आंदोलन (Protest of Kurmi for ST Status) से जुड़े प्रभात खबर के एक सवाल के जवाब में जगरनाथ महतो ने ये बातें कहीं.
Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahato has given a big statement on the ongoing agitation demanding the inclusion of Kurmi in Scheduled Tribes (ST). He made a strong attack on the central government on this issue. Asked through which gazette Kurmis were taken out of ST. The central government should answer this. The Education Minister said that the Kurmis are Tribals only. If they are not tribal, then how is their land in CNT. He said that the Center will have to answer this matter. This is not a state government issue. If people ask for help from the state government, we will help them.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए