Jharkhand Economic Survey 2025: झारखंड में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, अर्थव्यवस्था में भी हुई जबदस्त वृद्धि
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Feb 2025 7:23 PM
Jharkhand Economic Survey 2025
Jharkhand Economic Survey 2025: झारखंड के आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि बीते तीन सालों में अर्थव्यवस्था ने जबरदस्त छलांग लगायी है. इसके अलावा बजट का आकार बढ़कर 1 लाख करोड़ से अधिक हो गया है.
रांची : झारखंड विधानसभा सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है. इस अवधि में स्थिर मूल्यों पर औसतन प्रति व्यक्ति आय में वार्षिक 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई. जबकि चालू मूल्यों पर 9.1 फीसदी की दर से बढ़ोतरी देखने को मिली है.
बीते तीन सालों में अर्थव्यवस्था में भी हुई बढ़ोतरी
झारखंड के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीते तीन सालों में अर्थव्यवस्था में जबदस्त वृद्धि हुई है. वहीं, झारखंड के सकल घरेलू उत्पाद यानी कि जीएसडीपी वार्षिक 7.7 प्रतिशत और वर्तमान मूल्यों पर 10.7 फीसदी की दर से वृद्धि देखने को मिली है. रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गयी है कि राज्य के जीएसडीपी वर्ष 2011-12 में 1 लाख 50 हजार 918 करोड़ रुपये था, जो इस वित्तीय साल 2024-25 के अंत तक स्थिर मूल्यों पर दो गुना हो जाने की उम्मीद है. साथ ही वर्तमान मूल्यों पर तीन गुना से अधिक होने का अनुमान है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?
झारखंड के बजट का आकार भी बढ़ा
झारखंड के बजट के आकार की बात करें यह साल 2001-02 में 6067 करोड़ रुपये था. जो कि साल 2023-24 में बढ़कर 1,07,921 करोड़ रुपये हो गया. चालू वित्तीय वर्ष यानी कि 2024-25 में बढ़कर 1 लाख 28 हजार 900 होने का अनुमान लगाया गया है. वहीं राज्य को प्राप्त होने वाले राजस्व की बात करें तो औसतन इसकी दर 9.4 फीसदी प्रति वर्ष के हिसाब से बढ़ी है. जबकि कर राजस्व में भी 13.7 फीसदी की दर से वार्षिक बढ़ोतरी देखने को मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










