राजधानी रांची के ठाकुरगांव में लाखों की लूट, भाग रहे 3 क्रिमिनल्स को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटेहे नदी के पास एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लाखों रुपये की लूट हुई है. रुपये लूटकर भागते अपराधियों को खखरा गांव के ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया है. इस क्षेत्र में पिछले महीना भी लूट की वारदात हुई थी.
Jharkhand News (बुढ़मू, रांची) : झारखंड की राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के खखरा गांव के ग्रामीणों ने दिलेरी का परिचय दिया है. उज्जवल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से इटेहे नदी के पास से 1,33,824 रुपये लूटकर भाग रहे 3 क्रिमिनल्स को हथियार के ग्रामीणों ने पकड़ा. इसके बाद तीनों क्रिमिनल्स को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया.
रांची जिला अंतर्गत ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटेहे नदी के पास से उज्ज्वल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से हथियार के बल पर अपराधियों ने 1,33,824 रुपये लूट लिये. इसी बीच लूटे रुपये को लेकर भागने की कोशिश कर अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ने के लिए दौड़ाया. ग्रामीणों को सामने आते देख अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी किया, लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी का परिचय देते हुए 3 अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया.
ग्रामीणों के गिरफ्त में अाये अपराधियों में बुढ़मू थाना क्षेत्र के मनातु निवासी सजीबुल अंसारी, खलारी निवासी तनवीर अंसारी और पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिरूटोला निवासी अमजद अंसारी को हथियार के साथ पकड़ा गया था. फाइनेेंस मैनेजर से रुपये लूटने के बाद ग्रामीणों के पीछा करने पर अपराधियों ने रुपये का झाड़ियों में फेंक दिया था. इधर, पुलिस ने पकड़ाये अपराधियों की निशानदेही पर फेंके रुपये की खोजबीन की और झाड़ी से रुपये को बरामद किया. पुलिस रुपये का मिलान कर रही है.
Also Read: Jharkhand News: जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में गांजा के साथ सैप जवान गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान हुआ बरामद
बताया गया कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटेहे नदी के पास गत 25 अक्टूबर को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों से लूटपाट की थी. इस मामले में भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. इधर, अपनी लापरवाही के कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मी लूट के शिकार हो रहे हैं.
ठाकुरगांव व बुढ़मू पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बैठक कर उन्हें बताया था कि जब भी क्षेत्र के कलेक्शन के लिए आते हैं, तो थाना को इसकी सूचना दे. वहीं, जाते समय पुलिस को पेट्रोलिंग पार्टी की सुरक्षा दी जायेगी. इसके बावजूद फाइनेंस कंपनी के मैनेजर इसकी सूचना पुलिस को नहीं देते हैं. यही कारण है कि अपराधी इसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम देते हैं.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




