Jharkhand News: जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में गांजा के साथ सैप जवान गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान हुआ बरामद

जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बिक्री के लिये ले जा रहे गांजा के साथ एक सैप जवान को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी जेल परिसर के अंदर जाने से पूर्व चेकिंग के दौरान हुई. रूटीन चेकिंग के दौरान कक्षपाल ब्रजकिशोर सिंह को तीन पुड़िया गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया.
Jharkhand News (जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम) : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में पदस्थापित सेवानिवृत सैनिक सह सैप जवान ब्रजकिशोर सिंह को जेल में चेकिंग के दौरान तीन पुड़िया गांजा से साथ गिरफ्तार किया गया. गांजा के साथ पकड़े जाने पर सैप जवान ब्रजकिशोर सिंह को परसुडीह थाना को सौंप दिया गया. इस मामले में प्रभारी रक्षित उच्च कारापाल विजेंद्र कुमार सिंह ने पहसुडीह थाना में सैप जवान ब्रजकिशोर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
परसुडीह थाना में पूछताछ के बाद सैप जवान ब्रजकिशोर सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह 6:10 बजे केंद्रीय कारा घाघीडीह के मेन गेट पर रूटीन चेकिंग के दौरान कक्षपाल ब्रजकिशोर सिंह को तीन पुड़िया गांजा जिसका वजन लगभग 30 ग्राम है के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया.
बरामद तीन पुड़िया गांजा को अधीक्षक केंद्रीय कारा घाघीडीह नरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा जब्ती सूची तैयार किया गया. गिरफ्तार सैप जवान घाघीडीह जेल में पदस्थापित था. मालूम हो कि सुबह ड्यूटी पर जाने से पूर्व जवानों की भी चेकिंग की जाती है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










