कैदी वाहन में कालू लामा के गुर्गे ने लवकुश पर किया हमला, 4 पर प्राथमिकी दर्ज, जानें पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Mar 2023 5:22 AM
कालू लामा और लवकुश शर्मा के बीच मारपीट होता देख कैदी वाहन के सुरक्षा पदाधिकारी कैदी वाहन को लेकर बरियातू थाना आ गये. थाने में उन चारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है
कोर्ट से कैदियों को लेकर लौट रहे कैदी वाहन में कालू लामा के गुर्गे ने लवकुश शर्मा पर हमला कर दिया. घटना सोमवार 5:30 बजे की है. जब कैदी वाहन बरियातू बस्ती के समीप से गुजर रही थी, तभी दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. कालू लामा के गुर्गे राज वर्मा, दीपक राम व वैभव सिंह उर्फ शनि ने लवकुश पर हमला कर दिया.
मारपीट होता देख कैदी वाहन के सुरक्षा पदाधिकारी कैदी वाहन को लेकर बरियातू थाना आ गये. इस संबंध में कैदी वाहन के सुरक्षा पदाधिकारी के बयान पर बरियातू थाना में उन चारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब है कि कालू लामा की हत्या का मुख्य आरोपी लवकुश शर्मा को बनाया गया है. लवकुश शर्मा काफी दिनों से फरार था, उसे जहानाबाद से रांची पुलिस व बिहार पुलिस ने संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार किया था.
उसके बाद से वह होटवार जेल में है. सोमवार को कोर्ट में लवकुश शर्मा की जमानत पर सुनवाई होनी थी. इसी कारण उसे कैदी वाहन से कोर्ट लाया गया था. जबकि कालू लामा के गुर्गे के पेशी अन्य केस में थी. सभी को लेकर कैदी वाहन सुबह में ही कोर्ट गया था. कोर्ट का काम हो जाने के बाद कोर्ट हाजत से 13-14 कैदियों काे लेकर कैदी वाहन वापस होटवार जेल लौट रहा था. इसी दौरान उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गयी. कैदी वाहन जब बरियातू बस्ती के पास पहुंचा, तो वे लोग मारपीट करने लगे. जेल प्रशासन इस मामले की जांच करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










