Disable cricket: झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश को छह विकेट से हराया

उदयपुर में आयोजित चौथे नेशनल शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट टी-20 में शुक्रवार को झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश को नौ विकेट से हराया.
रांची. उदयपुर में आयोजित चौथे नेशनल शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट टी-20 में शुक्रवार को झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश को नौ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम ने 20 ओवर में 117 रन बनाये. जवाब में झारखंड की टीम 18 ओवर में चार विकेट पर जीत हासिल की. इसमें विकास यादव ने 49 रन बनाये और दो विकेट लिए. विकास मैन ऑफ द मैच बने और उन्हें 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. झारखंड टीम को संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रवि चौहान, आफताब आलम सहित अन्य ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










