कोरोना के नये वेरिएंट XE की दस्तक, लेकिन रांची के रिम्स अस्पताल में अब भी नहीं लगी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन

देश के कई राज्यों में कोरोना का नया वेरिएंट दस्तक दे चुका है फिर भी झारखंड में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब तैयार नहीं हो पाया है. इसके आने में अब भी 15 दिनों का समय लगेगा
रांंची : कोरोना वायरस के नये वेरिएंट एक्सई ने भारत में दस्तक दे दी है. लेकिन, राज्य में नये वेरिएंट की पहचान के लिए अभी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब तैयार नहीं हो पाया है. रिम्स के एकेडमिक भवन के पांचवें तल्ले पर अभी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब तैयार ही किया जा रहा है. इसे पूरी तरह तैयार होने में 15 से 20 दिनों का समय लगने की संभावना है.
वहीं, जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन का दूसरा पार्ट भी आना बाकी है. इसके आने में भी 15 दिन से अधिक समय लगेगा. ऐसे में अप्रैल के अंत तक या मई के प्रथम सप्ताह से नये वेरिएंट की पहचान राज्य में हो सकेगी. एनएचएम द्वारा वर्ष 2021 के दिसंबर में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन के आधे पार्ट के लिए निविदा निकाली गयी थी.
अमेरिकी कंपनी को पांच करोड़ से मशीन मंगाने का कार्यादेश दिया गया. बाद में फिर से आधे पार्ट के लिए निविदा निकाली गयी, जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है. रिम्स प्रबंधन का कहना है कि 18 अप्रैल तक मशीन लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद इंस्टॉल किया जायेगा.
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो गयी हैं. ऐसे में कोरोना के नये वेरिएंट एक्स-ई का झारखंड पहुंचा तय है. नये वायरस का फैलाव तेजी से होगा. हालांकि, यह डेल्टा या डेल्टा प्लस की तरह खतरनाक नहीं होगा. इसका प्रभाव कम रहेगा. इसलिए ज्यादा भयभीत होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, ज्यादातर लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है.
डॉ पूजा सहाय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




