jharkhand coronavirus update : कोरोना के कारण झारखंड में मार्च से बंद है किडनी ट्रांसप्लांट

Updated at : 05 Nov 2020 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand coronavirus update : कोरोना के कारण झारखंड में मार्च से बंद है किडनी ट्रांसप्लांट

कोरोना महामारी के कारण झारखंड में मार्च (215 दिनों) से किडनी ट्रांसप्लांट बंद है.

विज्ञापन

रांची : कोरोना महामारी के कारण झारखंड में मार्च (215 दिनों) से किडनी ट्रांसप्लांट बंद है. ट्रांसप्लांट बंद होने से किडनी मरीजों को डायलिसिस पर ही रख कर इलाज किया जा रहा है. किडनी के 10 से 12 मरीज जिनको ट्रांसप्लांट कराना है, वह इंतजार में हैं. जिन गंभीर किडनी मरीज को ट्रांसप्लांट की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें महानगर के ट्रांसप्लांट सेंटर में भेजा जा रहा है.

राज्य में रांची के मेदांता व मेडिका अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा है. मेदांता व मेडिका में कोरोना के कारण मार्च से एक भी ट्रांसप्लांट नहीं किया गया है. वहीं, जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गयी है, लेकिन अभी ट्रांसप्लांट शुरू नहीं हुआ है.

जानकारी के अनुसार, कोरोना से पहले मेडिका रांची के किडनी सेंटर में हर माह एक से दो किडनी मरीजों का ट्रांसप्लांट किया जाता था. मेदांता रांची में दो से तीन किडनी ट्रांसप्लांट होता था. किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ एके वैद्या ने बताया कि कोरोना के कारण दानदाता व दान करनेवाले दोनों को खतरा है. वहीं, ट्रांसप्लांट से पूर्व आवश्यक जांच महानगर में ही होते हैं, जो अभी बंद हैं.

रांची के मेदांता और मेडिका में हम व किडनी रोग विशेषज्ञ प्रत्याराेपण करते हैं, लेकिन कोरोना के कारण इन सेंटर में ट्रांसप्लांट सेवा बंद है. किडनी के मरीजों को डायलिसिस पर रखा गया है. करीब एक दर्जन किडनी मरीज प्रत्याराेपण के इंतजार मेें होंगे. कुछ किडनी मरीजों ने कोलकाता मेें जाकर ट्रांसप्लांट कराया है.

डॉ सिद्धार्थ मिश्रा, किडनी

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola