झारखंड में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर, एक दिन में सर्वाधिक 3480 संक्रमित, जानें किन जिलों की क्या है स्थिति

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2021 10:25 AM

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से गुरुवार को धनबाद में सर्वाधिक नौ, रांची में पांच, जमशेदपुर में चार, गिरिडीह में दो, कोडरमा में दो, गोड्डा में एक, जामताड़ा में एक, देवघर में एक, रामगढ़ मेंं एक, सिमडेगा में एक व चाईबासा के एक व्यक्ति की मौत हुई है.

विज्ञापन

Coronavirus Update In Jharkhand, Coronavirus Cases In Jharkhand Update रांची : कोरोना भयावह रूप ले चुका है. गुरुवार को अब तक के सर्वाधिक 3480 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. जबकि 28 लोगों की जान चली गयी है. रांची में भी अब तक का सर्वाधिक 1393 केस सामने आया है. जबकि, जमशेदपुर में 492, बोकारो में 194, देवघर में 156, कोडरमा में 145 व धनबाद में 136 केस सामने आये हैं.

कोरोना संक्रमण से गुरुवार को धनबाद में सर्वाधिक नौ, रांची में पांच, जमशेदपुर में चार, गिरिडीह में दो, कोडरमा में दो, गोड्डा में एक, जामताड़ा में एक, देवघर में एक, रामगढ़ मेंं एक, सिमडेगा में एक व चाईबासा के एक व्यक्ति की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 6330056 लोगों के सैंपल लिये गये हैं. इनमें से 6292389 सैंपल की जांच हुई है. इस समय बैकलॉग में 37667 है. वहीं, अबतक 151272 संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें 129301 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. जबकि 1320 लोगों की मौत हो चुकी है. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 20651 एक्टिव केस हैं.

कहां कितने संक्रमित मिले

बोकारो से 194, चतरा से 25, देवघर से 156, धनबाद से 136, दुमका से 39, पू सिंहभूम से 492, गढ़वा से 41, गिरिडीह से 14, गोड्डा से 57, गुमला से 94, हजारीबाग से 104,जामताड़ा से 33, खूंटी से 73,कोडरमा से 145, लातेहार से 56,लोहरदगा से 37,पाकुड़ से 19, पलामू से 52, रामगढ़ से 96, रांची से 1393, साहिबगंज 53, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 71 व प सिंहभूम से 60.

  • रांची में भी अब तक का सर्वाधिक 1393 केस सामने आया

  • धनबाद में सर्वाधिक नौ, रांची में पांच, जमशेदपुर में चार की मौत

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola