Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में मिले 5961 नये मामले, 145 लोगों की मौत, जानें राज्य के ताजा हालात

Updated at : 30 Apr 2021 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में मिले 5961 नये मामले, 145 लोगों की मौत, जानें राज्य के ताजा हालात

वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण रांची में 59, रामगढ़ में 13, पूर्वी सिंहभूम में 12, धनबाद में 11, हजारीबाग में आठ, बोकारो व खूंटी में सात-सात, कोडरमा में पांच, सरायकेला व पश्चिम सिंहभूम में चार-चार, गिरिडीह व गोड्डा में तीन-तीन, पलामू व साहेबगंज में दो-दो, गुमला, देवघर, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

विज्ञापन
  • रांची से 1539 नये संक्रमित मिले, जबकि 59 मरीजों की मौत हो गयी

  • रामगढ़ में 13, पूर्वी सिंहभूम में 12, धनबाद में 11, हजारीबाग में आठ संक्रमितों ने अपनी जान गंवायी

Coronavirus In Jharkhand, Jharkhand Corona Update Today रांची : राज्य में कोराना ने गुरुवार को 145 लोगों की जान ले ली. वहीं, 5961 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. सर्वाधिक केस जिन जिलों में मिले हैं, उनमें रांची से 1539, पूर्वी सिंहभूम से 890, हजारीबाग से 413, बोकारो से 320, देवघर से 251, पश्चिमी सिंहभूम से 247 व रामगढ़ के 222 नये केस शामिल हैं.

वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण रांची में 59, रामगढ़ में 13, पूर्वी सिंहभूम में 12, धनबाद में 11, हजारीबाग में आठ, बोकारो व खूंटी में सात-सात, कोडरमा में पांच, सरायकेला व पश्चिम सिंहभूम में चार-चार, गिरिडीह व गोड्डा में तीन-तीन, पलामू व साहेबगंज में दो-दो, गुमला, देवघर, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अबतक 69,01,168 लोगों के सैंपल लिये गये हैं. इनमें से 68,84,431 सैंपल की जांच हुई है. इस समय बैकलॉग में 16737 है. वहीं 227450 संक्रमित मिले हैं. इनमें से 169033 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे स्वथ्य हो चुके है. जबकि अब तक 2540 लोगों की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 55877 है. जमशेदपुर में गुरुवार को 902, रांची में 729, कोडरमा में 550 व हजारीबाग में 480 लोग स्वस्थ्य हुए हैं.

कहां से कितने संक्रमित मिले

बोकारो से 320, चतरा से 68, देवघर से 251, धनबाद से 129, दुमका से 60, पूर्वी सिंहभूम से 890, गढ़वा से 140, गिरिडीह से 162, गोड्डा से 98, गुमला से 150, हजारीबाग से 413,जामताड़ा से 93, खूंटी से 199, कोडरमा से 173, लातेहार से 167, लोहरदगा से 130, पाकुड़ से 02, पलामू से 192, रामगढ़ से 222, रांची से 1539, साहिबगंज 43, सरायकेला से 144, सिमडेगा से 129 व पश्चिमी सिंहभूम से 247 नये संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola