झारखंड में 18+ के लिए बचा है मात्र 80 हजार डोज, इन जिलों में टीकों का स्टॉक खत्म

टीकाकरण के राज्य नोडल पदाधिकारी ए डोडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि कई जिलों में 18 प्लस के लिए टीका खत्म हो चुका है. इस समय पूरे राज्य में 18 प्लस के लिए केवल 80 हजार टीका का डोज ही शेष है. अगले माह पांच लाख टीका मिलेगा. तब इसकी शुरुआत हो सकेगी.
Jharkhand News, Jharkhand 18+ Vaccination News रांची : झारखंड के कुछ जिलों में 18 प्लस के टीकाकरण पर फिलहाल विराम लग सकता है. क्योंकि, कुछ जिलों में टीका का स्टॉक नील हो गया है. शुक्रवार को चतरा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़ व सरायकेला में टीका का स्टॉक खत्म हो गया.
टीकाकरण के राज्य नोडल पदाधिकारी ए डोडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि कई जिलों में 18 प्लस के लिए टीका खत्म हो चुका है. इस समय पूरे राज्य में 18 प्लस के लिए केवल 80 हजार टीका का डोज ही शेष है. अगले माह पांच लाख टीका मिलेगा. तब इसकी शुरुआत हो सकेगी.
उन्होंने कहा कि राज्य में गुरुवार यानी 27 मई तक 18 से 44 आयु वर्ग के 4,63,380 लोगों को टीका का पहला डोज दिया जा चुका है. जबकि, इस आयु वर्ग के 1.57 करोड़ लोगों को टीका देना है. इसके लिए लगभग 3.50 करोड़ टीका (डोज) की जरूरत है. इसमें से राज्य को 5.50 लाख टीका मिला है.
अगले माह पांच लाख टीका और मिलेगा. उन्होंने बताया कि 18 प्लस के लिए राज्य को खुद ही वैक्सीन खरीदनी है. लेकिन, टीका बनानेवाली कंपनियां किस राज्य को कब कितना टीका देगीं, इसका निर्धारण केंद्र सरकार करती है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




