लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड के लिए कांग्रेस आज फिर तय करेगी 3 उम्मीदवार, जानें कौन-कौन हैं होड़ में

कांग्रेस आज फिर करेगी उम्मीदवारों की घोषणा. प्रभात खबर ग्राफिक्स.
लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है. कांग्रेस ने झारखंड में अपने उम्मीदवार तय करने शुरू कर दिए हैं. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.
कांग्रेस पार्टी झारखंड समेत देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है. खबर है कि खूंटी, लोहरदगा और हजाराबीग लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के एक दिन बाद गुरुवार (28 मार्च) को पार्टी रांची, धनबाद और गोड्डा के उम्मीदवार का नाम भी फाइनल कर सकती है.
झारखंड के कई नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा
उम्मीदवारी की दावेदारी के लिए झारखंड के कई नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. सुबोधकांत सहाय एक बार फिर रांची से टिकट लेने की जुगत में भिड़े हैं, तो उनका पत्ता काटकर रामटहल चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की कोशिशों में जुटे हैं. फुरकान अंसारी तो दिल्ली में डटे ही हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके रवींद्र पांडेय भी कांग्रेस का हाथ थाम लेंगे, ऐसी चर्चा है.
…तो गिरिडीह या धनबाद से चुनाव लड़ सकते हैं रवींद्र पांडेय
खबर है कि मोदी विरोधी देशव्यापी गठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खाते में धनबाद सीट जाती है, तो गिरिडीह सीट पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी. ऐसे में कांग्रेस पार्टी रवींद्र पांडेय को गिरिडीह से चुनाव के मैदान में उतार सकती है. अगर पार्टी को धनबाद सीट मिली, तो रवींद्र पांडेय वहां से भी चुनाव लड़ सकते हैं.
Also Read : BREAKING NEWS: रामटहल चौधरी कांग्रेस में हो रहे शामिल, रांची लोकसभा से मिल सकता है टिकट
आलाकमान के साथ विमर्श कर रहे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज
उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दिल्ली में आलाकमान के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं. अगर 3 सीटों (रांची, गोड्डा और धनबाद) पर उम्मीदवार तय हो जाते हैं, तो झारखंड के संसदीय कार्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेता नई दिल्ली से गुरुवार की रात तक रांची लौट आएंगे.
उम्मीदवारों की घोषणा नहीं, तो शनिवार को होगी सीईसी की बैठक
दूसरी तरफ, अगर किन्हीं कारणों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई, तो शनिवार को कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी. उस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला होगा. सूत्र बता रहे हैं कि जमशेदपुर, पलामू और सिंहभूम सीट पर पेच फंसा है.
जमशेदपुर और सिंहभूम सीट पर झामुमो ने की दावेदारी
जमशेदपुर और सिंहभूम (एसटी) सीट पर झामुमो ने दावेदारी कर दी है. कांग्रेस इन दोनों सीटों में से मात्र एक सीट झामुमो को देने के लिए तैयार है. लेकिन, झामुमो दोनों सीटें लेने पर अड़ा हुआ है. अगर कोल्हान प्रमंडल की दो अहम सीटें जमशेदपुर और सिंहभूम (एसटी) कांग्रेस के खाते में चली गई, तो लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खाते में सिर्फ एक सीट आएगी.
लालू प्रसाद की पार्टी ने पलामू, चतरा सीट पर ठोंका दावा
बता दें कि लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने पलामू और चतरा संसदीय सीट पर अपनी दावेदारी कर दी है. माना जा रहा है कि गठबंधन के तहत चतरा सीट राजद को मिल जाएगी, लेकिन पलामू सीट पर अभी तक कोई फैसाल नहीं हो पाया है. ज्ञात हो कि भाकपा माले ने कोडरमा और हजारीबाग सीट पर दावेदारी की थी, लेकिन उसके हिस्से में सिर्फ कोडरमा सीट आई है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




