Jharkhand Niyojan Niti Protest LIVE: आंदोलनकारी छात्रों को रिहा करने की मांग के साथ धरने पर बैठे छात्र

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संघ आज सीएम आवास का घेराव कार्यक्रम है. जिसे देखते हुए कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है. छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. छात्र संघ के प्रदर्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए Prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. एक-एक अपडेट आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले..

विज्ञापन

आंदोलनकारी छात्रों को रिहा करने की मांग के साथ धरने पर बैठे छात्र

Jharkhand Niyojan Niti Protest LIVE: आंदोलनकारी छात्रों को रिहा करने की मांग के साथ धरने पर बैठे छात्र

फिर से मोरहाबादी मैदान में छात्र करेंगे जुटान

बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी छात्र दुबारा मोरहाबादी में जुटान करसकते है. ऐसे में बेरिकेडिंग पर सुरक्षाबाल मुश्तैद है.

पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया

छात्र कांके रोड पर धरना पर बैठ गए. छात्रों के धरना प्रदर्शन के कारण आवागमन बाधित हो गया. जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों में छात्र नेता देवेंद्र महतो, बेबी महतो समेत कई लोग शामिल हैं. हिरासत में लिए गये छात्रों को मोरहाबादी फुटबॉल ग्राउंड लाया जा रहा है.

बैरिकेडिंग के पास रोका तो नाला पार कर दूसरे रास्ते से निकल पड़े छात्र

छात्रों को बैरिकेडिंग के पासरोकने के बाद सभी छात्र दूसरे रास्ते से सीएम आवास घेरने के लिए निकल पड़े. छात्र फिलहाल नाला पार कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

Jharkhand Niyojan Niti Protest LIVE: आंदोलनकारी छात्रों को रिहा करने की मांग के साथ धरने पर बैठे छात्र

भारी संख्या में बैरिकेडिंग के पास पहुंचे छात्र, पुलिस कर रही रोकने का प्रयास

सीएम आवास घेराव के लिए छात्र निकल चुके हैं. मोरहाबादी के राजकीय अतिथिशाला के पास पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग लगाकर छोत्रों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है. आंदोलनकारी छात्र भारी संख्या में बैरिकेडिंग के पास पहुंचे हुए हैं और सीएम आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Jharkhand Niyojan Niti Protest LIVE: आंदोलनकारी छात्रों को रिहा करने की मांग के साथ धरने पर बैठे छात्र

घेराव कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे छात्र

सीएम आवास घेराव को लेकर छात्र मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे हैं. छात्र संघ का दावा है कि पूरे झारखंड से 50 हजार छात्र मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होकर अधिकार मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

Jharkhand Niyojan Niti Protest LIVE: आंदोलनकारी छात्रों को रिहा करने की मांग के साथ धरने पर बैठे छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola