ePaper

झारखंड को सीएम हेमंत सोरेन ने दी एयर एंबुलेंस की सौगात, गुजरात से डबल होगा किराया, जानें हर अपडेट

Updated at : 28 Apr 2023 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड को सीएम हेमंत सोरेन ने दी एयर एंबुलेंस की सौगात, गुजरात से डबल होगा किराया, जानें हर अपडेट

Jharkhand Air Ambulance Service|झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देवघर, बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में स्थित एयरपोर्ट्स पर भी एयर एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध होगी. अधिकतम दो घंटे में एयर एंबुलेंस उड़ान के लिए तैयार हो जायेगा, लेकिन इसका किराया गुजरात की तुलना में डबल होगा.

विज्ञापन

Jharkhand Air Ambulance Service: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूबे को एयर एंबुलेंस सेवा की सौगात दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से इस सेवा की शुरुआत की. झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देवघर, बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में स्थित एयरपोर्ट्स पर भी एयर एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध होगी. अधिकतम दो घंटे में एयर एंबुलेंस उड़ान के लिए तैयार हो जायेगा, लेकिन इसका किराया गुजरात की तुलना में डबल होगा. रेड बर्ड एयरवेज को झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा संचालित करने की जिम्मेदारी दी गयी है.

रांची से दिल्ली के लिए करना होगा 5 लाख रुपये का भुगतान

झारखंड सरकार ने जो विज्ञापन जारी किया है, उसमें बताया है कि रांची से नयी दिल्ली का किराया 5 लाख रुपये होगा, जबकि रांची से मुंबई का किराया 7 लाख रुपये, रांची से चेन्नई जाने के लिए मरीज के परिजनों को 8 लाख रुपये का भुगतान करना होगा, रांची से कोलकाता जाने पर 3 लाख रुपये, रांची से हैदराबाद जाने के लिए 7 लाख, रांची से वाराणसी जाने के लिए 3.30 लाख, रांची से लखनऊ के लिए 5 लाख और रांची से तिरुपति जाने के लिए 8 लाख रुपये का भुगतान करना होगा.

Also Read: खुशखबरी! झारखंड सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा इस दिन से होगी शुरू, कम रेट में मिलेगी यह सुविधा
पटना, चंडीगढ़ या अन्य रूट के लिए देने होंगे प्रति घंटा 1.10 लाख रुपये

झारखंड सरकार की ओर से जारी विज्ञापन में कहा गया है कि ऊपर बताये गये रूट्स के अलावा अन्य रूट्स पर अगर एयर एंबुलेंस ले जाना है, तो यह सेवा 1.10 लाख रुपये प्रति घंटे की दर से उपलब्ध होगी. मसलन, अगर आपको रांची से चंडीगढ़ या पटना जाना है, तो आपको हर घंटे के लिए 1,10,000 (एक लाख 10 हजार रुपये) का भुगतान करना होगा. गुजरात में यही किराया 50 से 65 हजार रुपये के बीच है.

गुजरात में 50 हजार की दर से उपलब्ध है एयर एंबुलेंस सेवा

गुजरात सरकार ने मार्च में विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के सवाल के जवाब में बताया था कि राज्य के निवासियों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा 50 हजार रुपये की दर से जबकि राज्य के बाहर के लोगों के लिए यह सेवा 65 हजार रुपये प्रति घंटे की दर से उपलब्ध है. प्रति घंटे की दर के अलावा एयर एंबुलेंस की सेवा लेने वाले लोगों को जीएसटी का अलग से भुगतान करना होता है.

Also Read: खुशखबरी! बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मिलेगी एयर एंबुलेंस व चार्टर्ड विमान की सुविधा, जानें कब से होगी शुरुआत
रेडबर्ड एयरवेज के फ्लीट में हैं ये विमान

झारखंड में रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड एयर एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी. कंपनी के मुताबिक, भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ-साथ मध्य पूर्व और एशिया के कई अन्य देशों में भी रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड एयर एंबुलेंस सेवा दे रही है. इस कंपनी के फ्लीट में किंग एयर सी-90 ( King Air C-90), किंग एयर सी90ए (C90A) और सुपर किंग एयर बी200 (Super King Air B200) शामिल हैं.

सेवा का लाभ लेने के लिए यहां कर सकते हैं फोन

झारखंड के लोग किसी भी आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस सेवा के लिए ई-मेल और फोन पर संपर्क कर सकते हैं. सरकार की ओर से ई-मेल आईडी और फोन नंबर भी जारी कर दिये गये हैं. सरकार की ओर से कहा गया है कि एयर एंबुलेंस की सेवा के लिए नागर विमानन प्रभाग से संपर्क करना होगा. इसका मोबाइल नंबर – 8210594073 है. लैंडलाइन नंबर 06514665515 है. ई-मेल आईडी airambulance.cad@gmail.com है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola