ePaper

Jharkhand News: 40 लाख महिलाओं के लिए चंपाई सोरेन सरकार लाई बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, मिलेंगे इतने रुपए

Updated at : 21 Jun 2024 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: 40 लाख महिलाओं के लिए चंपाई सोरेन सरकार लाई बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, मिलेंगे इतने रुपए

Jharkhand News: झारखंड की 40 लाख गरीब महिलाओं को जल्द ही मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा. हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की गरीब महिलाओं के लिए खुशखबरी है. खासकर 25 से 50 साल तक की गरीब महिलाओं के लिए. इनके लिए चंपाई सोरेन की सरकार एक जुलाई से ‘मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ शुरू करने की तैयारी कर रही है.

महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए आर्थिक सहायता मिलेगी

योजना के तहत राज्य की 25 से 50 वर्ष के बीच की सभी वर्ग समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी. योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों को उक्त जानकारी दी.

कैंप लगाकर लाभुकों से लिया जाएगा आवेदन

वहीं, सूत्रों ने बताया कि जुलाई से पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिया जा सकता है और अगस्त से राशि वितरित की जा सकती है. अनुमान के मुताबिक, राज्य की 38 से 40 लाख महिलाएं उक्त योजना के दायरे में आ सकती हैं. जबकि योजना पर सालाना करीब 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं.

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की हुई समीक्षा

पत्रकारों से बातचीत के पहले सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा की. इस दौरान सीएम ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की महिलाओं के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तीकरण, परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना

  • 25 से 50 वर्ष की गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देगी झारखंड सरकार
  • एक जुलाई से लिया जायेगा आवेदन, अगस्त से प्रोत्साहन राशि मिलने की उम्मीद
  • मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों को दी योजना की जानकारी
  • झारखंड की 38 से 40 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद
  • सरकार के खजाने पर सालाना 4000 करोड़ से ज्यादा का बोझ बढ़ने का अनुमान

योजना लागू करने के लिए विभाग को युद्धस्तर पर तैयारी करने का निर्देश

श्री सोरेन ने राज्य की गरीब व जरूतमंद महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ का लाभ दिलाने के लिए विभाग को युद्धस्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा.

योजना से संबंधित सभी प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी रखें

साथ ही निर्देश दिया कि योजना से संबंधित सभी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखें. उन्होंने कहा कि योजना जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आइटी विभाग की मदद लें. सीएम ने आइटी विभाग को योजना के लिए विशेष पोर्टल तैयार करने का भी निर्देश दिया है.

पेंशनधारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने ‘सर्वजन पेंशन योजना’ के तहत सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान निर्धारित समय पर करें. एक सप्ताह के भीतर लंबित बकाया पेंशन का भुगतान लाभुकों के खाते में सुनिश्चित करें.

आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभुकों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लाभुकों को सभी प्रकार सुविधाएं मिलनी चाहिए. सेविका तथा सहायिका मानदेय का भुगतान भी प्रतिमाह निर्धारित समय पर करें. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, जैपआइटी के ओएसडी राजकुमार गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड: सीएम चंपाई सोरेन ने की घोषणा, 25-49 साल की महिलाओं को विशेष सौगात व 40 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Champai Soren: सीएम चंपाई सोरेन ने की घोषणा, झारखंड में अब हर परिवार को 125 की जगह 200 यूनिट फ्री बिजली

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola