Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन समेत इंडी गठबंधन के 39 और NDA से अमर कुमार बाउरी समेत 34 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

सीएम हेमंत सोरेन और अमर कुमार बाउरी समेत कई दिग्गज नामांकन करते
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, अमर कुमार बाउरी समेत कई दिग्गजों ने नामांकन किया. एनडीए के 34 और इंडिया गठबंधन के 39 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे.
Jharkhand Chunav 2024: रांची-झारखंड में चुनावी मैदान सज गया है. पार्टियों ने रणबांकुरे मैदान में उतार दिये हैं. गुरुवार को नामांकन का मेगा डे रहा. पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में पक्ष-विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने परचे भरे. सरकार के कई मंत्री और पक्ष-विपक्ष के वर्तमान विधायक फिर से दावं लगाने उतरे हैं. गुरुवार को इंडिया गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद की ओर से 37 नेताओं ने नामांकन किया है. झामुमो के 20, कांग्रेस के 16 और राजद से तीन प्रत्याशी मैदान में उतर गये हैं. एनडीए के 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इनमें सीएम हेमंत सोरेन, अमर कुमार बाउरी और कल्पना सोरेन समेत अन्य प्रत्याशी शामिल हैं.
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने किया नामांकन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय से पर्चा भर दिया है. प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी से नामांकन दाखिल किया. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने नाला से नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, दीपिका पांडेय, डॉ इरफान अंसारी और बन्ना गुप्ता ने भी नामांकन किया है. राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्वी से नामांकन किया, वहीं कांग्रेस से उनके खिलाफ डॉ अजय कुमार ने पर्चा भरा. जमशेदपुर पश्विमी से मंत्री बन्ना गुप्ता को खिलाफ सरयू राय ने जदयू से नामांकन दाखिल किया है. जेकेएलएम सुप्रीमो जयराम महतो डुमरी विधानसभा से मैदान में उतर गये हैं. पोटका से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने नामांकन किया. माले की ओर से निरसा विधानसभा से अरूप चटर्जी और राजधनवार से राजकुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया है.
कांग्रेस से 16 नेताओं ने भरे पर्चे
रामेश्वर उरांव -लोहरदगा, बन्ना गुप्ता- जमशेदपुर पश्चिमी, दीपिका पांडेय- महगामा, डॉ इरफान अंसारी- जामताड़ा, विधायक बादल पत्रलेख- जरमुंडी, अंबा प्रसाद- बड़कागांव, शिल्पी नेहा तिर्की- मांडर, भूषण बाड़ा- सिमडेगा, राजेश कच्छप- खिजरी, सोना राम सिंकू-जगरनाथपुर, कुमार जयमंगल-बेरमो, पूर्णिमा नीरज सिंह-झरिया, नमन विक्सल कोंगाड़ी-कोलेबिरा, डॉ अजय कुमार- जमशेदपुर पूर्वी, अजय नाथ शाहदेव- हटिया, मुन्ना सिंह- हजारीबाग
एनडीए की ओर से ये मैदान में
कोडरमा-नीरा यादव, बरकट्ठा- अमित कुमार यादव, बरही- मनोज यादव, हजारीबाग-प्रदीप प्रसाद, चतरा- जनार्दन पासवान, सिमरिया-उज्जवल दास, बहरागोड़ा-दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला- बाबूलाल सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी- पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिमी- सरयू राय, पोटका- मीरा मुंडा, जुगसलाई- रामचंद्र सहिस, चाईबासा-गीता बलमुचू, मझगांव-बड़कुवंर गगराई ,जगन्नाथपुर-गीता कोड़ा, चक्रधरपुर- शशिभूषण समद, तोरपा-कोचे मुंडा, खूंटी- नीलकंठ सिंह मुंडा, रांची- सीपी सिंह, हटिया- नवीन जायसवाल, कांके- जीतू चरण राम, मांडर- सन्नी टोप्पो, सिसई- अरुण उरांव, गुमला-सुदर्शन भगत, सिमडेगा-श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा-सुजान जोजो, लातेहार-प्रकाश राम, डालटनगंज-आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर-रामचंद्र चंद्रवंशी, छत्तरपुर-पुष्पा देवी भुईंया, भवनाथपुर-भानु प्रताप शाही, चंदनकियारी- अमर बाउरी, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, मांडू से निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने नामांकन दाखिल किया.
झामुमो के 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
हेमंत सोरेन-बरहेट, रवींद्र नाथ महतो-नाला, बसंत सोरेन-दुमका, धनंजय सोरेन-बोरियो, महुवा माजी-रांची , सुदिव्य कुमार-गिरिडीह, केदार हाजरा-जमुआ,विकास कुमार मुंडा-तमाड़, समीर मोहंती-बहरागोड़ा, आलोक सोरेन-शिकारीपाड़ा, दशरथ गगराई-खरसावां, निरल पूर्ति-मझगांव, चमरा लिंडा-बिशुनपुर, जिगा सुसारण होरो-सिसई, भूषण तिर्की-गुमला, बैजनाथ राम-लातेहार, राजमहल-मो. ताजुद्दीन(एमटी रजा), चंदनकियारी-उमाकांत रजक, तोरपा-सुदीप गुड़िया.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




