Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी को शाम 4:00 बजे से

Updated:
विज्ञापन

झारखंड कैबिनेट की बैठक 2 सितंबर को होगी.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने मंगलवार (11 फरवरी 2025) को यह जानकारी दी है. विभाग ने कहा है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार 18 फरवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जीएसटी में वृद्धि और झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना को मंजूरी

इससे पहले 29 जनवरी 2025 को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी. इसमें कुल 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी. बैठक में सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में वृद्धि करने और झारखंड में शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना’ की शुरुआत करने की घोषणा की थी.

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

कैबिनेट की बैठक में कहा गया था कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के लिए ‘झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना (Jharkhand State Higher Education Award Scheme)’ लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नगर विकास विभाग से जुड़े जीएसटी प्रस्ताव को दी गयी मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में निर्माण कार्य श्रेणी की जीएसटी दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी. कैबिनेट सचिव ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया था कि नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत कार्य संविदाओं में भुगतान/अंतर राशि देयता के लिए प्रक्रिया निर्धारण की स्वीकृति दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट

झारखंड में बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे, रेल का पहिया भी बनेगा, चाकुलिया में होगा 3967.84 करोड़ का निवेश

Jharkhand Ka Mausam: 2 डिग्री चढ़ा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Success Story: दीदी कैफे चलाकर आत्मनिर्भर बनीं गोमिया की 5 महिलाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola