Jharkhand by election 2020 : दुमका से लुइस मरांडी का नाम आगे बेरमो से बाटुल-रवींद्र पांडेय पर चर्चा

Updated at : 03 Oct 2020 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand by election 2020 : दुमका से लुइस मरांडी का नाम आगे बेरमो से बाटुल-रवींद्र पांडेय पर चर्चा

दुमका से लुइस मरांडी के नाम आगे चल रहा है़ तो बेरमो सीट पर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद बाटुल, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के नाम पर चर्चा

विज्ञापन

रांची : दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है़ प्रत्याशियों के नाम तय किये जा रहे है़ं शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति ने प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया़ बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ऑनलाइन जुड़े़ भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुमका सीट के लिए छह दावेदारों और बेरमो सीट से 16 दावेदारों की सूची समिति के पास आयी है़.

वहीं दुमका से लुइस मरांडी के नाम आगे चल रहा है़ उधर बेरमो सीट पर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद बाटुल, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के नाम पर गंभीरता से चर्चा हुई़ दुमका से विमल मरांडी, डॉ अंजली मुरमू का भी नाम आया है, तो बेरमो से एक नये नाम मृगांत शेखर पर भी चर्चा हुई है़

चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया है़ चुनाव समिति द्वारा अधिकृत नेता अंतिम रूप से चर्चा के बाद सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे़. केंद्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद ही प्रत्याशियोें के नाम की घोषणा होगी़

चुनाव समिति की बैठक में ये थे शामिल : चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह , सांसद सुनील सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय,लक्ष्मण गिलुवा, सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक केदार हाजरा,राकेश प्रसाद और आरती सिंह शामिल थे.

भाजपा दोनों सीटें जीतेगी

चुनाव समिति की बैठक के बाद सांसद सुनील सिंह ने कहा कि दुमका-बेरमो उपचुनाव को लेकर गहन मंत्रणा हुई़ प्रदेश की जनता हेमंत सरकार के कारनामों से तंग आ चुकी है़ यह सरकार विकास विरोधी सरकार है़ भाजपा दोनों सीट जीतेगी़ भाजपा में परिवारवाद नहीं चलेगा़ यहां किसी कार्यकर्ता को टिकट मिलेगी़

सुदेश से मिलने पहुंचे दीपक-धर्मपाल, गठबंधन पर हुई चर्चा

रांची. दुमका व बेरमो उपुचनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हुई है. एनडीए गठबंधन में दोनों ही सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी. इधर शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मिलने पहुंचे.

दोनों ही दलों के नेताओं के बीच उपचुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई. चुनाव में साझा मुहिम चलाने की रणनीति बनी. भाजपा नेताओं ने आजसू से चुनावी अभियान में समर्थन मांगा. प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश ने कहा कि आजसू प्रमुख ने दोनों सीट पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन का निर्णय लिया है. भाजपा, आजसू के सहयोग और जनता के समर्थन से दोनों उपचुनाव में जीत हासिल करेगी.

उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू पुराने साथी हैं. अलग झारखंड राज्य की लड़ाई दोनों ने मिलकर लड़ी है. प्रदेश की जनता उम्मीद भरी नजरों से हमारी ओर देख रही है. हेमंत सरकार जनविरोधी सरकार है़ विकास के कार्य प्रदेश में ठप पड़े हैं. नौ महीने की सरकार विकास के मामले में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पायी है. भ्रष्टाचार का बोलबाला है, ब्यूरोक्रेसी हावी होती जा रही है़

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola