Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: कोडरमा से भारी मात्रा में ब्लू स्टोन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बीएयू में पोषक अनाजों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

रांची: अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज (मिलेट्स) वर्ष के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में पोषक अनाज की खड़ी फसलों का प्रक्षेत्र परिभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें दुमका, साहिबगंज एवं रांची जिले के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया. मड़ुआ, गुंदली, कोदो, सावां, कंगनी, छोटी कंगनी, बाजरा, ज्वार आदि पोषक अनाज की खड़ी फसलों से बीएयू में किसान रूबरू हुए तथा उनकी उत्पादन तकनीक और उन्नत प्रभेदों के बारे में जानकारी प्राप्त की. निदेशक अनुसंधान डॉ एसके पाल ने कहा कि इन पोषक अनाजों में मिनरल, आयरन, जिंक, फास्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड की मात्रा अधिक होती है और मानव शरीर इन्हें आसानी से ग्रहण कर लेता है.

बॉक्सिंग : रेफरी व जज क्लिनिक 19 अक्तूबर

जमशेदपुर(निसार) : झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से गिरिडीह में झारखंड के रेफरी व जजों की क्लिनिक आयोजित की जायेगी. इसके अलावा पूरे रेफरी व जजों का रिन्यूअल व परीक्षा भी होगी. इस जज व रेफरी की परीक्षा में शामिल होने के लिए 1000 रुपये की इंट्री फीस रखी गयी है. 19 अक्टूबर से आयोजित होने वाली इस क्लिनिक में भाग लेने के लिए इंट्री लेने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गयी है. प्रत्येक जिला तीन पुरुष व एक महिला का इंट्री भेज सकता है.

भारी मात्रा में ब्लू स्टोन के साथ एक गिरफ्तार, जयपुर भेजने की थी तैयारी

कोडरमा बाजार (विकास) : कोडरमा पुलिस ने थाना क्षेत्र के दूधीमाटी स्थित एक घर में छापामारी कर अवैध रूप से भंडारित किए गए कीमती पत्थर ब्लू स्टोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदय कुमार सिंह के रूप में हुई है. मामले को लेकर पुलिस अवर निरीक्षक सलीम लुगुन के बयान पर कोडरमा थाना में कांड संख्या 235/22 दर्ज किया गया है.

संवाद फेलोशिप से अवगत हुए सीयूजे के छात्र

रांची : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में गुरुवार को टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले संवाद फेलोशिप से विश्वविद्यालय के छात्रों को अवगत कराया गया. इस फेलोशिप के माध्यम से टाटा स्टील विभिन्न जनजाति के लोगों को अपनी विलुप्त होती भाषा, संस्कृति, कला, अनुष्ठान, रीति-रिवाज़ इत्यादि के संरक्षण का अवसर प्रदान करती है. इस फेलोशिप के लिए किसी भी जनजाति के 18-40 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के नीरज चौधरी, अंशु सिंह, संवाद फेलोशिप जूरी की सदस्य डॉ मीनाक्षी मुंडा, जनसंचार विभाग के प्रो देवव्रत सिंह, डॉ अमृत कुमार मौजूद थे.

कुख्यात अमन श्रीवास्तव गैंग का शूटर राजू शर्मा बिहार से गिरफ्तार

रामगढ़: अमन श्रीवास्तव गैंग के शूटर व विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधी कुमार शिवेंद्र उर्फ शिव शर्मा व उर्फ राजू शर्मा को रामगढ़ पुलिस व एटीएस झारखंड की संयुक्त टीम ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है. राजू शर्मा अमन श्रीवास्तव गिरोह का प्रमुख शूटर है.

चाईबासा में गाड़ी के धक्के से स्कूली छात्रा की मौत

चाईबासा: सदर थाना के बड़ी बाजार चाईबासा डाउन मेन रोड पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक (सवारी वाहन) के धक्के से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी. गुरुवार को छात्रा दिन के करीब तीन बजे स्कूल छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में बड़ी बाजार डाउन के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही टाटा मैजिक ने साइकिल में धक्के मार दी. जिससे वह गिर गयी. उसकी सहेली भी दूर जा गिरी. गंभीर रूप से घायल छात्रा कुनी बानरा (11 वर्ष) को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola