Jharkhand Breaking News LIVE: साइबर अपराधी इंस्टाग्राम पर देवघर DC का फेक अकाउंट बनाकर मांग रहे पैसे

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. Jharkhand LIVE में झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबर आपको मिलेगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर देवघर डीसी का फेक अकाउंट बनाकर साइबर ठग मांग रहे पैसे

देवघर. साइबर ठग सोशल मीडिया में फेक अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में इंस्टाग्राम पर देवघर डीसी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने डीसी के इंस्टाग्राम अकाउंट में उनकी तस्वीर भी लगा रखी है. पिछले दिनों फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उपायुक्त की फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला संज्ञान में आया. इसे लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को साइबर थाना में एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है. डीसी ने जिले के लोगों से साइबर ठगी से बचाव को लेकर सावधानी व सतर्कता बरतने की अपील की है. बताते चलें कि इससे पहले भी दो बार डीसी मंजूनाथ भजंत्री के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया जा चुका है. उन मामलों की भी जांच अभी चल ही रही है.

सिमडेगा की 2 महिला फुटबॉलर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित

सिमडेगा. 20 से 29 मार्च तक बांग्लादेश में आयोजित अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए सिमडेगी की दो बेटियों (विकसित बाड़ा और सौलिना डांग ) का चयन हुआ है.

जल शक्ति अभियान: कैच द रैन में कंझाटांड़ व सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त में अर्कोसा का चयन, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

कोडरमा बाजार : जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन के लिए कोडरमा प्रखंड की जरगा पंचायत स्थित कंझाटांड और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए मरकच्चो के अर्कोसा पुनर्वास गांव का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है. दोनों गांवों को देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार 3 और 4 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाएगा.

सरायकेला के खूंटपानी में किसान मेला, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

खरसावां : खूंटपानी के बिंज स्थित हॉटिकल्चर कॉलेज परिसर में कृषि विभाग की ओर से किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कृषि मेला का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, हॉटिकल्चर कॉलेज के डीन डॉ ए रव्वानी, बिरसा कृषि विश्व विद्यालय के कुलसचिव डॉ नरुला कुदादा, सहायक निदेशक (प्रशासनिक) डॉ ज्ञान दोरायबुरु, एसोसिएट डीन डॉ मल्लिक, सरायकेला के डीडीसी प्रवीण गागराई, जिला कृषि सह उद्यान पदाधिकारी कालीपद महतो आदि ने संयुक्त रूप से किया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में हर जरूरी कदम उठा रही है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. किसानों को समृद्ध और सक्षम बनाना सरकार का लक्ष्य और सर्वोच्च प्राथमिकता है. गागराई ने कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो राज्य खुशहाल होगा और राष्ट्र प्रगतिके पथ पर अग्रसर होगा. किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से आये किसानों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. 12 किसानों में किसान क्रेडिट कार्ड, 57 किसानों में पानी पंप का सेट, तीन किसानों में पावर विडर, 132 किसानों में स्पेयर, एक किसान को छोटा ट्रेक्टर समेत 165 किसानों में पारितोषिक का वितरण किया गया. 18 किसान मित्रों में मोबाइल फोन का वितरण किया गया.

सरायकेला में शुरू हुआ नौ कुंडीय यज्ञ

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश. सरायकेला के पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के तत्वावधान में चल रहा तीन दिवसीय नौ कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को नौ कुंडीय यज्ञ शुरू हुआ. गायत्री मंत्र के जाप व वेदमाता गायत्री के आह्वान के साथ नौ कुंडों में यज्ञ शुरू किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंडों में हवन पूजन किया. कार्यक्रम स्थल पर स्थापित वेद माता गायत्री के साथ साथ भारत माता की भी प्रतिमा पर पूजा करने के साथ साथ गायत्री मंत्र का जाप किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने मां गायत्री की पूजा अर्चना की. साथ ही सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया गया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति मय बना रहा. इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार के ऋषिपुत्रों द्वारा युग संगीत पेश कर समां बांधा. गायत्री यज्ञ में बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंचे थे. कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार पहुंचे मुख्य वक्ता धर्म नाथ झा ने ‘युग समस्याओं का समाधान-गायत्री महाविज्ञान’ तथा ‘संस्कार परंपरा का पुनर्जीवन’ विषय पर प्रवचन दिया. उन्होंने कहा कि जीवन को आनंदमय बनाने के लिए संस्कार, सद्गुण व सदाचार का होना आवश्यक है.

रामगढ़ में सड़क हादसा, युवक की मौत

चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग के चितरपुर बेसिक स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि काली चौक निवासी हर्ष चौधरी उर्फ गोलू (21वर्ष) पिता हेमंत चौधरी बाइक (जेएच-09एजी-2589) से रजरप्पा मोड़ की ओर जा रहा था. इस बीच विपरीत दिशा से आ रही मारुति वैन (जेएच-02जे-8852) की चपेट में आ गया. इसमें बाइक सवार हर्ष को गभीर चोटें आयीं. मारुति वैन भी पलट गयी. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola