Live Updates

Jharkhand Breaking News: रामगढ़ के मांडू में गैस एजेंसी कर्मी से एक लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रामगढ़ के मांडू में गैस एजेंसी कर्मी से एक लाख की लूट

मांडू : रामगढ़ के NH-33 स्थित आदिवासी आवासीय विद्यालय के निकट बाइकर्स लुटेरों ने गैस एजेंसी कर्मी से करीब एक लाख रभ्ये लूट लिये. जानकारी के अनुसार, तनीषा एचपी गैस एजेंसी मांडू के कर्मी अपने एजेंसी से सेल का रकम बैंक ऑफ इंडिया, मांडू में जमा करने के लिए गया था. बैंक में लिंक फेल होने के कारण बैंक कर्मी रकम जमा नहीं लिये. बाद में एजेंसी के कर्मी पंकज कुमार रकम को वापस लेकर एजेंसी लौट रहा था. इसी बीच घात लगाए बाइक में सवार दो लुटेरों ने आदिवासी आवासीय विद्यालय के समीप गैस एजेंसी कर्मी से रकम लूट कर हजारीबाग की ओर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित कर्मी ने मांडू थाना में जाकर आवेदन दिया. जानकारी मिलते ही मांडू थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विधायक प्रदीप यादव के निजी सहायक के सील आवास को खोलकर IT ने जब्त किये कागजात

गोड्डा : आयकर की टीम गुरुवार को दोबारा गोड्डा के पोड़ैयाहाट पहुंची. विधायक प्रदीप यादव के प्रतिनिधि देवेंद्र पंडित के आवास पर दिन के तकरीबन 11 बजे पहुंची. श्री पंडित के सील किये गये कमरे को खोला. कागजात को जब्त किया. इस दौरान श्री पंडित स्वयं आवास पर मौजूद थे. आयकर के अधिकारियों को जांच में सहयोग किया. टीम के अधिकारी ने कागजात का ब्योरा मांगा. इस पर विधायक के निजी सहायक ने विस्तार से जानकारी दी. टीम के अधिकारी कुछ कागजातों अपने साथ ले गये. योजना संंबंधी फाइल के बारे में भी पूछताछ की. टीम तकरीबन दो तीन घंटे के बाद कागजात आदि लेकर निकल गयी. इसमें चार से पांच अधिकारी शामिल थे. मालूम हो कि गत तीन नवंबर, 2022 को आयकर के अधिकारियों का झारखंड के कई जिले में एक साथ छापेमारी की गयी थी. इसमें गोड्डा में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के पैतृक आवास बोहरा एवं मुफस्सिल थाना के सामने आवास एवं होटल मालिक के साथ विधायक के निजी सहायक देवेंद्र पंडित के आवास पर भी आयकर के अधिकारियों ने छापेमारी की थी. तब श्री पंडित आवास पर नहीं थे.

हजारीबाग के खरकी के समीप झाड़ियों से मिला केन बम, नक्सली पोस्टर भी बरामद

Jharkhand Breaking News: रामगढ़ के मांडू में गैस एजेंसी कर्मी से एक लाख की लूट

विष्णुगढ़ (विनय पाठक) : हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकी स्कूल के समीप पुलिस को टारगेट कर झाड़ियों में छुपा कर रखे गये 40 किलोग्राम का केन बम को बरामद किया है. साथ ही 26 नक्सली पोस्टर भी बरामद किया है. बरामद केन बम को झारखंड जगुआर के बीडीडीएस द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली. इस छापामारी में विष्णुगढ़ डीएसपी अनुज उरांव, थाना प्रभारी राम नारायण सिंह के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

धवैया के दो युवकों को रजरप्पा में हाइवे ने रौंदा, दोनों की मौत

महुआटांड़ : बोकारो स्थित महुआटांड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवैया के पुरानडीह निवासी दो युवकों की रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरगमर्चा में हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गयी. गांव में मातम पसर गया है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात इंदर महतो के 25 वर्षीय पुत्र सुनील व देवचंद महतो के पुत्र महादेव महतो रामगढ़ के गोला से बाइक से लौट रहा था. रजरप्पा थाना क्षेत्र के मरगमर्चा में हाइवा ने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में ले लिया. जिससे महादेव महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि गंभीर अवस्था में सुनील को गोला अस्पताल से रिम्स रांची ले जाया गया. जहां गुरुवार को सुनील की भी मौत हो गयी.

दिल्ली में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Breaking News: रामगढ़ के मांडू में गैस एजेंसी कर्मी से एक लाख की लूट

रांची : नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की. इस मौके पर सीएम ने जोहार से अपना संबोधन शुरू किया. इस अवसर पर सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन के अलावा झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, वंदना डाडेल, विनय चौबे समेत अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ.

खूंटी में फर्जी दस्तावेज के सहारे होमगार्ड बहाली में आये 2 युवक गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News: रामगढ़ के मांडू में गैस एजेंसी कर्मी से एक लाख की लूट

खूंटी : बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चल रहे होम गार्ड बहाली प्रक्रिया में गुरुवार को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लेते दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान सरबीन कुमार और राजेश कुमार के रूप में की गयी है. दोनों बिहार के लखीसराय जिला के निवासी हैं. वे खूंटी जिला के स्थानीय निवासी का प्रमाण पत्र बनाकर बहाली प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे थे. वहीं, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कुछ और अन्य युवक भी बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लेने के फिराक में थे. हालांकि, दो युवकों के पकड़े जाने के बाद अन्य युवक फरार हो गये. संभावना जतायी जा रही है कि तीन और युवक फर्जी दस्तावेज के साथ बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले थे. इस मामले में पकड़े गये दोनों आरोपियों को खूंटी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola