Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: पलामू में पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, लगी हल्की चोट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पलामू में पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, लगी हल्की चोट

पलामू जिले के छतरपुर के पूर्व विधायक सह सूबे में मंत्री रह चुके राधाकृष्ण किशोर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. सूचना के अनुसार छतरपुर से आने के क्रम में पीछे से एक स्कॉर्पियो (बीआर 33 पिए 3395) ने टक्कर मार दी. इससे गाड़ी में बैठे पूर्व मंत्री के पुत्र प्रशांत किशोर के सिर में चोट लगी है, जबकि राधाकृष्ण किशोर को मामूली चोट आयी है.

पलामू में पांकी मुखिया संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र पांडेय को अपराधियों ने मारी गोली, घायल

पलामू: पांकी मुखिया संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र पांडेय को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली बांह में लगी है. बताया जा रहा है कि वे तेतराई में चाय दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठे थे. इसी क्रम में अपराधियों ने गोली चला दी. वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गयी. घटना शाम 6.20 बजे की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद में एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

पलामू के लेस्लीगंज में बुजुर्ग से 50 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: पलामू के लेस्लीगंज भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से पैसे की निकासी कर अपने घर लौट रहे एक वृद्ध से उचक्कों ने रुपए छीन लिए और भाग निकले. इसे लेकर पीड़ित ने लेस्लीगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव निवासी मुनेश्वर पांडे ने बताया कि वह लेस्लीगंज स्थित स्टेट बैंक के लेस्लीगंज शाखा से 50,000 ( पचास हजार ) रुपए निकाल कर ऑटो से घर जा रहे थे. जगतपुरवा मोड़ पर उतरने के बाद अपने घर जाने लगे. इसी बीच बाइक सवार दो उचक्कों ने हाथ में पकड़े थैले छीन लिए. पीड़ित के इकलौते पुत्र की करोना से मौत हो गयी है. अब अपने बेटे की चार बच्चियों को खुद ही 73 वर्षीय वृद्ध पालन-पोषण कर रहे हैं. उन्होंने अपनी जमीन बेचकर बैंक में पैसे रखे थे. लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को निरीक्षण के लिए घटनास्थल एवं बैंक में भेजा गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

गिरिडीह में 100 पेटी नकली शराब जब्त, तीन हिरासत में

गावां (गिरिडीह): गावां बाजार स्थित सरकारी शराब दुकान की बिल्डिंग स्थित गोदाम से लगभग सौ पेटी नकली शराब व तीन गैलन तैयार शराब जब्त की गयी है. गोदाम के पास खड़े वाहन से भी 20 पेटी शराब जब्त की गयी है. ये कार्रवाई गिरिडीह एसपी के निर्देश पर की गयी है. छापामारी अभियान में उत्पाद विभाग,पुलिस व एफएसटी के लोग शामिल थे. मौके पर अवैध धंधेबाज बबलू साहा समेत सरकारी दुकान में कार्यरत दो कर्मी हीरा सिंह व प्रिंस सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

खोरीमहुआ (गिरिडीह): घोरथंभा ओपी के डोरंडा माल्डा- मुख्य सड़क स्थित लहरियाटांड़ गांव के पास घुमावदार मोड़ में शुक्रवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तिसरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर (पुरनाडीह) निवासी श्रीकांत रावत (पिता-विशेश्वर रावत), कुश कुमार रावत (पिता -अशोक राउत), मोहित कुमार (पिता-जलेश्वर राउत) डोरंडा बाजार से अपनी बाइक (जेएच 11 एएल 3737) से एक साथ घर के लिए निकले थे, लेकिन बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में बाइक चालक श्रीकांत रावत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो बाइक सवारों को लोगों द्वारा एंबुलेंस से धनवार रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गई है.

लातेहार में लूट की योजना बनाते छह अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी संगम के पास गुरुवार को लूटपाट की योजना बना रहे छह अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार मे आयोजित प्रेस वार्ता में दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola