Jharkhand Breaking News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 21 जून को देरी से खुलेगी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates in Hindi: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 21 जून को देरी से खुलेगी

रांची : ट्रेन संख्या (18626) हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव हुआ है. 21 जून को यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:55 बजे के स्थान पर 15:55 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

रांची के शांति नगर में छिनतई करते दो आरोपी गिरफ्तार

रांची : सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड एचबी रोड स्थित शांति नगर में छिनतई करते दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है.

झुमरा पहाड़ में इनामी नक्सली प्रकाश महतो के घर जमशेदपुर पुलिस ने नोटिस चिपकाया

Jharkhand Breaking News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 21 जून को देरी से खुलेगी

महुआटांड़ : बोकारो जिला अंतर्गत झुमरा पहाड़ निवासी दो लाख के इनामी नक्सली प्रकाश महतो उर्फ अतुल उर्फ पिंटू के घर मंगलवार को बोड़ाम थाना, जमशेदपुर के पुलिस अधिकारी मो यकिन अंसारी ने रहावन ओपी पुलिस बल के सहयोग से इश्तेहार चस्पा किया है. प्रकाश महतो उर्फ अतुल उर्फ पिंटू बोड़ाम थाना कांड संख्या 22/17 के अंतर्गत अभियुक्त है और पुलिस उसकी सिद्दत से तलाश कर रही है.

सिमडेगा के बोलबा में हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला

सिमडेगा, मो इलियास : सिमडेगा जिला अंतर्गत बोलबा प्रखंड की बेहरीनबासा पंचायत के टकबहार जंजरा बांध के निकट जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल कर मार डाला. जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय कोलोस्टिका कुजूर एवं उसके पति अल्फेयर कुजूर डोरी चुनने के लिए जंगल गये थे. इस बीच अल्फेयर अपनी पत्नी को डोरी चुनने की बात कह कर बगल के तालाब में मछली मारने चला गया. इसी बीच पत्नी की आवाज सुनने पर अल्फेयर वहां पहुंचा, तो देखा कि उसकी पत्नी को हाथी ने कुचल दिया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही बोलबा थाना प्रभारी अरूनिश रोशन पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, जानकारी मिलते ही कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी से बात करते हुए अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी एसएस चौधरी घटनास्थल पहुंचे. इस दौरान वन विभाग द्वारा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को 10 हजार रुपये दिये. वहीं, विधायक श्री कोंगाड़ी ने सीएस को भी फोन कर पोस्टमार्टम अविलंब कराने के लिए निर्देशित किया.

लोहरदगा में एडीजे के ड्राइवर को दिनदहाड़े मारी गोली, बाल-बाल बचे

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के बीएस कॉलेज के समीप दिनदहाड़े दो युवकों ने गोली चला कर एक युवक को घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार ,शहरी क्षेत्र के बसार टोली निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार साहू पिता भुनेश्वर साहू बीएस कॉलेज के समीप निवास के दुकान में बैठा था. इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी हेलमेट पहने पहुंचे और अभिषेक साहू पर गोली चला दिया. इस घटना में अभिषेक साहू के दाहिने हाथ में गोली लगी. जिसके बाद बाइक में पीछे बैठा युवक द्वारा चाकू से वार किया गया. चाकू उसके बाएं हाथ में लगी है. अभिषेक कुमार साहू ने बताया कि दोनों हमलावरों को वह पहचानता है और एक का नाम लाल रोशन नाथ शाहदेव है जो कुर्से का रहने वाला है तथा दूसरा राजन महतो बरही का रहने वाला है. घटना के बाद अभिषेक कुमार साहू को सीधे सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉ एके मिश्रा द्वारा प्राथमिक इलाज कर एक्स-रे के लिए भेजा. डॉ मिश्रा ने बताया कि एक्स-रे के बाद ही पता चल पाएगा कि गोली फसी है या किनारे से निकल गई. युवक ने बताया कि वह एडीजे वन का ड्राइवर है. गोली चलाने के बाद दोनों युवक बाइक में बैठकर बरही की ओर भाग गए. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अनिल उरांव सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं.

बोकारो के गरडीह में वज्रपात से दो बच्चों की मौत, दाेनों थे गहरे दोस्त

नावाडीह : बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के गरडीह के दो बच्चों की मौत वज्रपात से हो गई. दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे. वहीं, दोनों अपने माता-पिता के इकलौता संतान थे. मंगलवार को दोनों दोस्त पेड़ के नीचे खेल रहे थे. अचानक बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों बच्चों ने दम तोड दिया. बरई के गरडीह निवासी सुरेश गंझू पिता मिलन गंझू एवं पारटांड़ निवासी संजय गंझू पिता रामेश्वर गंझू की मौत वज्रपात से हुई है. इधर, घटना की सूचना पाकर बरई के मुखिया विजय कुमार रवि, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कालेश्वर बौद्ध एवं जिला परिषद सदस्य फुलमति देवी पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नावाडीह सीओ को जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की. इस मौके पर हीरामन गंझू, केवल गंझू, लौकी गंझू सहित कई अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola