Jharkhand Breaking News LIVE: सीयूजे में हमास द्वारा इजराइल पर आक्रमण के विभिन्न आयाम विषय पर व्याख्यान
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
सीयूजे में हमास द्वारा इजराइल पर आक्रमण के विभिन्न आयाम विषय पर रिसर्च स्���ॉलर सुजय कुमार ने दिया व्याख्यान
रांची: अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग द्वारा झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में साप्ताहिक छात्र संगोष्ठी के तीसरे सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र के वक्ता रिसर्च स्कॉलर सुजय कुमार थे. जिन्होंने हमास द्वारा इजराइल पर आक्रमण के विभिन्न आयाम विषय पर व्याख्यान दिया. सुजय कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर 2023 को हमास के द्वारा इज़राइल पर हमला किया गया, उसकी वजह इतिहास में है. उन्होंने हमास के आक्रमण के कारणों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें बताया कि इज़राइल और मध्यपूर्व के देश जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर एवं अन्य देशों के बीच नये बनते संबंध भी इसकी एक वज़ह है.
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल
रांची: झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड अधिनियम को समाप्त करने और हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर पर नियंत्रण से मुक्त करने को लेकर विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला. इसमें कहा गया कि पूरे देश की तरह हिंदू धार्मिक के ट्रस्ट बोर्ड अधिनियम को समाप्त करने पर हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों को झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड अधिनियम के प्रावधानों के तहत हिंदू धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड के नाम पर राज्य सरकार के नियंत्रण एवं आधिपत्य में है. हिंदुओं के धार्मिकता संस्थानों पर राज्य सरकार का नियंत्रण 1947 से पहले के अंग्रेजी शासन की गुलामी के तहत ही है 1947 में स्वतंत्रता के बाद हिंदू धर्म को छोड़कर अन्य सभी धार्मिक संस्थाएं बिना सरकार के हस्ताक्षर के अपनी संस्था को स्थापित करने और चलने के लिए पूर्णता स्वतंत्रत हैं. प्रतिनिधिमंडल में चंद्रकांत राय प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सुनील गुप्ता प्रांत उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, डॉ वीरेंद्र साहू प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद, कैलाश केसरी अध्यक्ष महानगर, मिथिलेश्वर मिश्र प्रांत प्रमुख सामाजिक समरसता शामिल थे.
घाघीडीह सेंट्रल जेल से बाहर निकले बीजेपी नेता अभय सिंह
जमशेदपुर: बीजेपी नेता अभय सिंह घाघीडीह सेंट्रल जेल से बाहर निकले. पिछले दिनों उन्हें जमानत मिली थी. पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका स्वागत किया.
सिमडेगा में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
सिमडेगा, इलियास: आशा देवी भट्ट की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. बताया गया कि दो जून 2020 को दिन के 11 बजे पीड़िता पास के ही जंगल से लकड़ी लाने गयी थी. इसी क्रम में रंजू नायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था. पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों की दी. इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. सुनवाई करते हुए अदालत ने दस गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सजा सुनायी. इस मामले में अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलील पेश की.
हजारीबाग के चरही रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क हादसे में दो की मौत, चार लोग घायल
चरही(हजारीबाग)आनंद सोरेन: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के एनएच-33 के चौदह माइल चरही रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक बनाए गए कृष्णकांत शर्मा
रांची: श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी की बैठक रांची के न्यू मार्केट स्थित तकनीकी शिक्षा परियोजना के कार्यालय में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगमोहन शर्मा ने की और संचालन सचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया. इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष विद्यानंद विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, अनुपम कुमार, अजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे. आज की बैठक में सोसाइटी द्वारा संचालित तकनीकी शिक्षा परियोजना एवं रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल को और मजबूत करने पर बल दिया गया. निर्णय लिया गया बहुत जल्द ही समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा. सर्वसम्मति से समिति का संरक्षक कृष्णकांत शर्मा को बनाया गया और मार्गदर्शक मंडल में रंजन सिंह, डॉ प्रेम सागर केसरी को रखा गया. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विद्यानंद विद्यार्थी ने किया.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए