Live Updates

Jharkhand Breaking News: बीजेपी के सम्मेलन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का अपमान

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

बीजेपी के सम्मेलन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का अपमान

Jharkhand Breaking News: बीजेपी के सम्मेलन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का अपमान

इचाक (हजारीबाग) : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत बरकट्ठा विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा का इचाक में सम्मेलन आयोजित हुआ. कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल के चित्र पर नेताओं ने माल्यार्पण किया. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर को टेबल के नीचे रख दिया. इतना ही नहीं, उनकी तस्वीर पर किसी नेता या कार्यकर्ता पुष्प अर्पित तक करना मुनासिब नहीं समझे.

सिमडेगा में सरकारी काम में बाधा डालने के 13 दोषियों को तीन-तीन साल की सजा

सिमडेगा, मो इलियास : सीजेएम आनंदमणि त्रिपाठी की अदालत ने सरकारी काम में बाधा डालने के 13 दोषियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई तथा चार-चार हजार रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. घटना के संबंध में बताया गया कि चार जनवरी, 2022 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बेसराजारा बाजाटांड़ में कुछ ग्रामीणों के द्वारा एक व्यक्ति की साथ मारपीट की जा रही है. सूचना पर ठेठइटांगर पुलिस वहां पहुंची. वहां पर पहुंचने पर देखा गया कि कोलेबिरा थाना के सअनि नसीम अखतर सशस्त्र बल के साथ वहां मौजूद थे और लगभग पांच सौ लोग आग जला कर उन्हें घेरे हुए थे. भीड़ के अंदर जाने का प्रयास किया गया, तो ठेठइटांगर बंबलकेरा निवासी सुबन बुढ़, जिलेन लुगून, नेलसन बुढ़, विश्राम बुढ़, उदय समद, मनसिद बुढ़, सूरत डांग, सुरसेन मुंडू, लोडे प्रधान, निरपति प्रधान, लोबेन डांग, रेयादान जोजो व महेश्वर प्रधान भीड़ से निकल कर आये और पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए पुलिस से रायफल छीनने का प्रयास करने लगे. साथ ही सरकारी काम में बाधा डाला. इसके बाद उक्त सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में अदालत ने सुनवाई करते हुए गवाहों के बयान एवं दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी 13 आरोपियों के विरूद्ध उक्त सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष से प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलीलें दी.

पश्चिमी सिंहभूम में दो सड़क दुर्घटना में चार युवक घायल, दो की स्थिति नाजुक

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पोटका एवं कराईकेला के समीप सड़क दुर्घटना से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. चारों घायलों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल खूंटपानी प्रखंड़ के टोपकोचा गांव निवासी हेमंत हेंब्रम एवं सूरज बोदरा को चाईबासा अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, दूसरे मामले में कराईकेला में स्कूटी से गिर कर घायल हुए दो युवकों का भी अनुमंडल अस्पताल में उपचार किया गया. खूंटी निवासी मोहम्मद रफी अपने रिश्तेदार के घर चक्रधरपुर असलम चौक आया था. शुक्रवार की दोपहर को असचम चौक निवासी मोहम्मद अरशद के साथ स्कूटी में सवार होकर कराईकेला साप्ताहिक हाट बाजार गया था. जहां स्कूटी से गिर कर दोनों घायल हो गए. दोनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है.

रांची के लालपुर में एक क्रोकरी स्टोर में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Jharkhand Breaking News: बीजेपी के सम्मेलन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का अपमान

रांची : लालपुर के एक क्रोकरी स्टोर में आग लग गयी. नारायण एसोसिएट क्रोकरी ग्लासवेयर एंड गिफ्ट आइटम के दुकान और गोदाम पर आग लगी है. अगजनी की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है.

राहुल गांधी के मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में एमपीएमएल कोर्ट में सुनवाई

रांची : एमपीएमएलए कोर्ट में शुक्रवार को राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिवक्ता ने सुनवाई के लिए 15 दिनों का समय मांगा है. बता दें कि रांची निवासी प्रदीप मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने को लेकर मानहानि का केस किया है. इसी के तहत रांची एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

दुमका में एक बस जलकर राख, अग्निशमन दस्ते ने पाया काबू

Jharkhand Breaking News: बीजेपी के सम्मेलन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का अपमान

दुमका : स्थानीय मिनी बस स्टैंड में एक खाली बस में आग लग गयी. आग लगने के कारण बस पूरी तरह से जलकर राख हो गयी. अगजनी की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola