Jharkhand Breaking News: रांची स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरते एक यात्री को आरपीएफ के जवानों ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

रांची स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरते एक यात्री को आरपीएफ के जवानों ने बचाया

Jharkhand Breaking News: रांची स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरते एक यात्री को आरपीएफ के जवानों ने बचाया

रांची : रांची रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरते एक यात्री को स्टेशन में मौजूद आरपीएफ के जवानों ने बचाया. बताया गया कि ट्रेन संख्या (17007) में चलती ट्रेन से एक यात्री गिरने लगा. इसी दौरान स्टेशन में मौजूद आरपीएफ के जवानों ने तत्काल बचा लिया.

तीरंदाजी में झारखंड के गोल्ड मेडल विजेता को सुदेश महतो ने किया सम्मानित

Jharkhand Breaking News: रांची स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरते एक यात्री को आरपीएफ के जवानों ने बचाया

अनगड़ा (रांची) : भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया यात्रा, राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले झारखंड बॉयज टीम में शामिल जोन्हा के करण पातर एवं उसके कोच रोहित कुमार को सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने सम्मानित किया. प्रतियोगिता 9-12 जून तक आयोजित था. करण पातर बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र, जोन्हा के प्रशिक्षु हैं. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी बच्चे रुचि दिखाए. खेल में भी बेहतर भविष्य है. खेलकूद के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर देश की सेवा के साथ साथ बेहतर करियर बना सकते हैं. बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले एक दर्जन तीरंदाजों को सरकारी नौकरी दी गई है. यह बड़ी उपलब्धि है. मौके पर जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, पारसनाथ उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, संजय सिद्धार्थ, राजू महली, शंकर बेदिया, मो रिजवान, सूरज साहू, कनिलाल साहू, सीताराम साहू, सुदामा प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे.

गढ़वा में स्काॅर्पियो पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत, 4 घायल

केतार (गढ़वा) : गढ़वा– कांडी मुख्य पथ में सलगा गांव स्थित बरडीहा मोड़ के पास कांडी की ओर जा रही स्काॅर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी, वहीं चालक भीष्म नारायण सिंह के साथ बैठे राहुल सिंह, अजय सिंह और नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया गया कि ड्राइवर को झपकी लगने के कारण स्कार्पियो असंतुलित होकर पेड़ से जा टकरायी.

भद्रकाली कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल व डोनर मेंबर के खिलाफ 38 लाख रुपये गबन का आरोप

इटखोरी (चतरा) : भद्रकाली कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल सह राजनीतिक विज्ञान विभाग के लेक्चरर सुरेंद्र कुमार और डोनर मेंबर मनीष कुमार के खिलाफ 38 लाख रुपये गबन का आरोप लगा है. इस मामले में कॉलेज के वर्तमान प्रिंसिपल डॉ दुलार हजाम ने इटखोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. राशि गबन का मामला वर्ष 2016-17 का है. दर्ज प्राथमिकी में डॉ दुलार हजाम ने कहा है कि वर्ष 2016-17 में डॉ सुरेंद्र कुमार कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य थे. उस दौरान उन्होंने लगभग 88 लाख 44 हजार रुपये का खर्च किया था. कॉलेज में ऑडिट होने पर 38 लाख रुपये खर्च का कोई प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ. वहीं, इस संबंध में पूर्व प्रिंसिपल डॉ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह जांच का विषय है. उन्होंने गबन के आरोप को सिरे से खारिज किया. दूसरी ओर, डोनर मेंबर मनीष कुमार से भी उनकी प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी.

चतरा में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.

रांची के कैंब्रिज इंस्टिट्यूट में एससी-एसटी स्टूडेंट्स को फ्री में मिलेगी शिक्षा

रांची : कैंब्रिज ग्रुप के कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, अनगडा और कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के दो-दो विद्यार्थियों को फ्री में शिक्षा मिलेगी. इसको लेकर प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अनगड़ा और नामकुम प्रखंड के योग्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के दो- दो विद्यार्थियों जिनमें एक छात्र व एक छात्रा को निःशुल्क पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में अध्यापन कराया जायेगा. इसकी अनुशंसा को लेकर संस्थान के सचिव नवनीत सिंह ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखा है. बता दें सामाजिक सेवा के दायित्व को लेकर संस्थान द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियावंन किया जाता है. कैंब्रिज ट्रस्ट के निदेशक (वित्त) पीके सेन ने बताया कि कैंब्रिज ट्रस्ट की आनुषंगिक इकाई कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी इसी आधार पर योग्य दो विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी. इसकी प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola