Live Updates

Jharkhand Breaking News: पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 6 नये मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 659

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 6 नये मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 659

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू मरीजों का मिलना निरंतर जारी है. गुरुवार को छह नये मरीज मिले. इसमें टेल्को और बिष्टुपुर के दो- दो और कदमा, सोनारी के एक- एक मरीज शामिल हैं. पांच मरीजों का इलाज टाटा मेन अस्पताल और एक मरीज का टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है. जिले में अबतक कुल 5084 सैंपल की जांच में 659 लोग डेंगू पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. वर्तमान में 315 लोगों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा. इसमें नौ मरीज आईसीयू में, 306 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं. जबकि गुरुवार को 95 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया. इधर, एमजीएम और सदर अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों का आना लगातार जारी है. एमजीएम के मेडिसिन और इमरजेंसी विभाग के सभी बेड फुल हैं. मेडिसन में 124 बेड में 181 मरीज भर्ती हैं. 50 बेड के इमरजेंसी में 70 मरीजों का इलाज हो रहा है. अस्पताल अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती संख्या को देखते हुए 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गयी है. अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है. ओपीडी में हर दिन औसतन सवा दो सौ मरीज आ रहे हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आई और ईएनटी में 50 अतिरिक्त बेड लगाये गये हैं.

निरसा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, लोगों ने एनएच-दो को किया जाम

निरसा : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-टू में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. सड़क दुर्घटना से नाराज लोगों ने एनएच-टू को जाम कर दिया. इससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.जाम में झारखंड-बंगाल आने-जाने वाली बसों के अलावा छोटी-बड़ी गाड़ी और एंबुलेंस भी फांसी हुई है. हालांकि, काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकाला जा रहा है. दूसरी ओर, बारिश के बावजूद लोग मुआवजे की मांग को लेकर जाम स्थल पर डटे रहे. सूचना पाकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, मुखिया पति संजय महतो, पंचायत समिति सदस्य जावेद अंसारी, बीजेपी नेता मधुरेंद्र गोस्वामी, शिव कुमार दारुका, कुंदन सिंह के अलावे थाना प्रभारी दिलीप यादव, अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता सहित अन्य पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा ट्रक मालिक को बुलाकर एवं सरकारी मद से उचित मुआवजा की मांग की जा रही है. इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची.

जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल में महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में बेटी को जन्म देने के तीसरे दिन मां का निधन होने से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. बारीडीह ट्यूब कॉलोनी निवासी पीयूष अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल गर्भवती थी. डिलेवरी के लिए उनको बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में एडमिट कराया गया. सोमवार को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. इसके बाद से ही महिला की तबीयत खराब होने लगी. महिला के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह तबीयत खराब होने के बावजूद छुट्टी दी जा रही थी, लेकिन तबीयत खराब थी तो परिजनों ने नहीं माना और छुट्टी नहीं करायी. शाम करीब पांच बजे श्वेता अग्रवाल की तबीयत और बिगड़ गयी, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि गलत तरीके से इलाज करने के कारण ही महिला की मौत हुई है. जबकि महिला का किसी तरह का कोई तबीयत खराब नहीं था और ना ही किसी तरह का क्रिटिकल केस था. नौ माह पूरा होने के बाद बच्चे को जन्म दिया. बेटी को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गयी. यह चिकित्सीय लापरवाही का मामला है. हंगामे की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे है.

झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा बने जेएसएससी के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

रांची : झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. श्री सिन्हा आयोग के पदभार ग्रहण करने की तारीख से अधिकतम 65 साल की आयु तक अध्यक्ष बने रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

होटवार जेल में बंद कैदी की मौत के बाद परिजनों ने किया कांके चौक जाम

होटवार जेल में ���हमतुल्लाह अंसारी की मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ कांके चौक जाम कर दिया है. दरअसल, होटवार जेल के वार्ड नंबर-आठ में बंद विचाराधीन बंदी रहमतुल्ला अंसारी उर्फ रानी उर्फ रहमतुल्लाह अंसारी ने मंगलवार की रात टिन के बने पत्तर से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना की जानकारी वार्ड के अन्य बंदियों ने जेल प्रशासन को दी. जेल प्रशासन ने उसे तुरंत रिम्स में भरती कराया. गला अधिक कटा होने से रिम्स में इएनटी के चिकित्सकों ने उसका तुंरत ऑपरेशन भी किया लेकिन उसकी मौत हो गई. वह कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव निवासी सहजान अंसारी उर्फ शाहजहां अंसारी का पुत्र था. वाहन चोरी के आरोप में वह तीन मार्च 2023 को जेल आया था.

Jharkhand Breaking News: पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 6 नये मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 659

तोपचांची के अंचल कर्मचारी को एसीबी ने तीन हजार रुपये घूस लेते पकड़ा

तोपचांची : तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से अंचल कर्मचारी को एसीबी ने तीन हजार रुपये घूस लेते पकड़ा. आरोपी को एसीबी उसके आवास ले जाकर छानबीन कर रही है.

Jharkhand Breaking News: पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 6 नये मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 659
विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola