Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: एटीएस ने रवि प्रजापति को 150 कारतूस के साथ कोडरमा से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

एटीएस ने रवि प्रजापति को 150 कारतूस के साथ कोडरमा से दबोचा, भाकपा माओवादी को जा रहा था सप्लाई करने

रांची : एटीएस (एंटी टेररिस्ट एस्क्वॉयड) ने कोडरमा से रवि प्रजापति को 150 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. वह भाकपा माओवादी को ये कारतूस सप्लाई करने जा रहा था. गुप्त सूचना पर एटीएस ने उसे धर दबोचा.

बड़कागांव में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, 20 घंटे रहा सड़क जाम

बड़कागांव टंडवा रोड स्थित राजा बागी के पास गत रात्री एनटीपीसी के ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार भोला महतो पिता स्वर्गीय छोटू महतो की मौत हो गई. मृतक बड़कागांव के सीकरी पंचायत के ग्राम चमगढ़ा निवासी है. घटना के विरोध में 13 जनवरी की 9 बजे रात चमगढ़ा चौक में सड़क जाम कर दिया, जो 14 जनवरी के 2:30 बजे अपराहन तक जारी था.

धनबाद में मकर संक्रांति पर बराकर नदी में उमड़ी भक्तों की भीड़

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत ठेठाटांड में बराकर नदी किनारे बाबा नंदा महादेव के मंदिर में आज सुबह से ही मकर संक्रांति के अवसर पर भक्तों की भीड़ लगी है. भक्त बराकर नदी में स्नान कर बाबा नन्दा महादेव के मंदिर में पूजा कर दान कर रहे हैं. परंपरागत रूप से मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाते चले आ रहे हैं. जबकि अधिकांश लोग रविवार को मनाएंगे.

रांची से नेतरहाट जा रही अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौत

रांची से नेतरहाट जा रही कार अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खाई में गिर गयी. जिससे कार में सवार धनबाद निवासी दो लोगों की मौत हो गई है. शिवम सत्यम 19 वर्ष और आरजू बोस की मौके पर की मौत हो गयी. जबकि कार में सवार ऋषभ कुमार लोहरदगा कुडू, करण मंडल धनबाद, राहुल शर्मा बलिया उत्तर प्रदेश व प्रीतम रजक धनबाद गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना पर बिशुनपुर पुलिस एवं गुरदरी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सभी को बाहर निकाला. जिसके उपरांत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर के बेहतर इलाज के लिए सदर गुमला रेफर कर दिया गया.

गुमला के भाजपा नेता सुमित केसरी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गुमला जिला के भाजपा नेता सुमित केसरी की शनिवार की सुबह मेडिका अस्पताल रांची में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. चार दिन पहले दो अपराधियों ने सुमित केसरी का पालकोट स्थित ईट भट्ठा से अगवा कर गोली मारने के बाद पत्थर से कूचकर घायल कर दिया था. सुमित का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां आज उसकी मौत हो गयी. सुमित की मौत से भाजपाइयों में आक्रोश है. गुस्साए लोगों ने पालकोट के समीप नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है.

केरेडारी में टीएसपीसी ने चिपकाया पोस्टर, गांव में दहशत

केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग, पगार, चट्टीबारियातु, पचड़ा, केरेडारी में प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों ने पर्चा चिपकाया. नक्सलियों के नाम पर्चा में टीएसपीसी ने संगठन जिंदाबाद नारे को जिक्र करते हुए कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव में चल रहे कोल माइंस पर दलाली करने वाले को होशियार रहने का हिदायत दिए. एनटीपीसी से किसानों को उचित मुआवजा और संघमित्रा प्रोजेक्ट सीसीएल द्वारा पचड़ा क्षेत्र के किसानों को उचित मुआवजा और नौकरी देकर कम्पनी खनन कार्य की शुरुआत करने की बात कही है. नक्सली संगठन के नाम पोस्टर बाजी से केरेडारी कोयलांचल क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola