Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: विभाजन विभीषिका दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, बाबूलाल मरांडी होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

विभाजन विभीषिका दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन, बाबूलाल मरांडी होंगे मुख्य अतिथि

रांची: पंजाबी समाज द्वारा 13 अगस्त को कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर हॉल में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा. इसमें समाज के वयोवृद्ध नागरिकों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है, जो कार्यक्रम में विभाजन की स्मृतियों का अनुभव लोगों से साझा करेंगे. इस कार्यक्रम में कुछ वर्ष पहले विभाजन के दौरान की बुजुर्गों की रिकॉर्ड की गई स्मृतियों का वीडियो बड़े स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट्री के रूप में भी लोगों को दिखाया जाएगा. विभाजन के समय के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज श्री राधाकृष्ण मंदिर में एक बैठक भी बुलाई गई, जिसमें सभी के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा किया गया. इस बैठक में हरविंदर सिंह बेदी, केके गुप्ता, नंदकिशोर अरोड़ा, कुणाल आजमानी, नरेश पपनेजा, अरुण जसूजा, अशोक गेरा, अश्विनी सुखीजा, रवनीत सिंह, दीपक नंदा, ललित किंगर, संदीप नागपाल, गुलशन मिढ़ा समेत अन्य उपस्थित थे.

रांची डबल मर्डर केस में लालपुर थाना प्रभारी व मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सस्पेंड

रांची: रांची में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में डीआईजी ने कार्रवाई की है. लालपुर थाना प्रभारी और मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सस्पेंड कर दिए गए हैं.

सरायकेला के काशीडीह में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

चांडिल: सरायकेला के नीमडीह थाना अंतर्गत काशीडीह गांव निवासी चंद्रशेखर राम हांसदा (45) की मौत शनिवार की शाम को वज्रपात (ठनका) गिरने से हो गई. इसके बाद आनन फ़ानन में उनके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह लाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो-रोकर बुरा हाल है.

धनबाद में भू-धंसान में बाल-बाल बचा परिवार, पड़ोस की महिला अस्पताल में भर्ती

केंदुआ (धनबाद), रत्नेश: बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र की एनजीके कोलियरी अंतर्गत कुसुंडा केडीएसके साइडिंग से महज कुछ दूरी पर गोधर 6 नंबर (अग्नि प्रभावित) क्षेत्र में रह रहे दैनिक मजदूर विनोद विश्वकर्मा के घर के बाथरूम में शनिवार को लगभग साढ़े चार फीट के दायरे में गहरा भू-धंसान हो गया. इससे उनका परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि घर से सामान निकलने के क्रम में पड़ोस में रहनेवाले समीर की पत्नी सुजाता देवी भू-धंसान स्थल से निकल रही जहरीली गैस के प्रभाव से अचेत जैसी हो गयी. प्रबंधन ने तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा.

रांची के श्री श्याम मंदिर में कमला एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु, श्री श्याम प्रभु के किए दर्शन

रांची: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को श्रावण अधिमास के कृष्ण पक्ष की कमला एकादशी अत्यन्त श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित की गयी. पावन श्रावण मास की एकादशी होने के कारण सुबह से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर ताजे एवम खुशबूदार जूही, बेला, रजनीगंधा, गुलाब, जरबेरा, गेंदा के फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया. साथ ही तुलसी दल की माला श्री श्याम प्रभु के वक्ष स्थल की शोभा बढ़ा रही थी. मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया. रात्रि 9 बजे पावन ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण आहुति देंगे.

सीएम हेमंत सोरेन से मिले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola