Live Updates

Jharkhand Breaking News Live: ईडी दफ्तर अपने पिता के लिए खाना लेकर पहुंची विधायक अबा प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

ईडी दफ्तर अपने पिता के लिए खाना लेकर पहुंची विधायक अबा प्रसाद

झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से ईडी की पूछताछ जारी है. इसी बीच उनकी बेटी और बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद ईडी दफ्तर पहुंची. उनके हाथ में एक झोला था. जिसमें टिफीन बॉक्स था. इस दौरान जब मीडिया से मुखातिब हुई तो उन्होंने कहा कि वह अपने पिता जी के लिए खाना लेकर आयी हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है. मेरे माता-पिता 7 साल लंबा जेल में काटे हैं. एनटीपीसी के तहत जो प्रोटेस्ट कर रहे थें उसमें उनके उपर केस दर्ज किया गया था.

गिरिडीह में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का छापा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गिरिडीह पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा अवैध जावा महुआ शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गिरिडीह पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बुधवार को धनवार थाना क्षेत्र एवं भरकट्टा ओपी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में संचालित जावा महुआ शराब के भट्ठियों पर कार्रवाई की. इस दौरान दोनों इलाके से टीम ने 48 किलो जावा महुआ और 315 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त किया है.

गिरिडीह के जुआ अड्डा पर पुलिस ने मारा छापा

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी गावं में चल रहे जुआ अड्डा पर बगोदर पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान मौके पर से पांच लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा गया है, साथ ही 20 हजार रुपये नगद और बाइक जब्त की गई है. इस बाबत एसडीपीओ सरिया – बगोदर धनंजय कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी गावं में एक स्थान पर जुआ अड्डा का संचालन हो रहा है. सूचना की पुष्टि होने के बाद बगोदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापामारी की गई. पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग भागने लगे. जिसके बाद बगोदर पुलिस ने खदेड़ कर पांच लोगों को पकड़ा है. वहीं, मौके पर से नगद 20 हजार रुपये और बाइक को भी जब्त कर ली गयी है. जिसे बगोदर पुलिस थाना लेकर आयी है. वहीं पकड़े गए लोगों को हिरासत में रखा गया है. बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के कई इलाके में जुआ अड्डा का संचालन हो रहा है. इन जुआ अड्डा पर गिरिडीह जिला के अन्य प्रखंड से भी लोग अपना भाग्य आजमाने पहुंचते हैं.

गिरिडीह में पत्थर लदा दो हाईवा जब्त, चालक फरार

गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना की पुलिस ने पत्थर लदे दो हाइवा को जब्तल कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर दुलाभिठा गांव के पास इन दोनों हाइवा को जब्त किया गया है. हालांकि पुलिस की टीम को देख दोनो हाइवा के चालक मौके से भाग निकले. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की हाइवा में अवैध रूप से पत्थर ले जाया जा रहा था. दोनों हाइवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. वे लोगों के व्हाट्सएप की फर्जी लिंक भेज कर हैक कर ठगी करते थे. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बगोदर थाना क्षेत्र के अटकाड़ीह का अनुज प्रसाद और जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हेटकरमाटांड़ गांव का धीरन मंडल है.

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव रांची के ईडी कार्यालय में हुए हाजिर, होगी पूछताछ

अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ईडी की सवालों का जवाब देने के लिए रांची प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंच चुके हैं. जांच ऐजेंसी ने बालू के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में उन्हें जवाब तलब किया है. गौरतलब है कि ईडी ने उनके विभिन्न ठिकानों से छापेमारी के दौरान कुल 30 लाख रुपये जब्त किये थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola