Jharkhand Breaking News LIVE: CM हेमंत ने PM मोदी को लिखा पत्र, यूक्रेन से छात्रों की वापसी पर जताया आभार
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
झारखंड के 180 छात्रों के सकुशल वापसी पर जताया आभार
यूक्रेन में फंसे झारखंड के 180 छात्रों के सकुशल वापसी पर सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी का पत्र लिख आभार जताया. साथ ही इन छात्रों की शिक्षा प्रभावित ना हो, इसके लिए पीएम मोदी से संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह भी किया.
मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल की सजा
गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला के एडीजे-वन दुर्गेश चंद्र अवस्थी की कोर्ट ने मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी ललित सिंह को 10 साल की सजा सुनायी है. साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर एक साल अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है. घटना जून 2018 की है.
लोहरदगा एसपी ने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में आरक्षी बैरक का किया उद्घाटन
लोहरदगा (गोपी कृष्ण कुंवर) : लोहरदगा जिला के किसको थाना क्षेत्र अंतर्गत पाखर पुलिस पिकेट का एसपी आर रामकुमार ने निरीक्षण किया. साथ ही पखार पिकेट में नवनिर्मित आरक्षी बैरक का उद्घाटन करते हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को मद्देनजर बंगलापाठ में बने बूथ का भौतिक निरीक्षण किया गया. इसी क्रम में पखार के विभिन्न गांवों के लोगों से मिलकर उनलोगों की समस्या से रूबरू हुए साथ ही किसको पुलिस निरीक्षक अंचल एवं किसको थाना प्रभारी को सुरक्षा नियमों को पालन करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. एसपी ने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक भी की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास के लिए लोगों को जागरूक होना होगा. उग्रवादियों को संरक्षण न दें. अपने बच्चों को निश्चित रूप से स्कूल भेजें.
ED की कार्रवाई में अब तक 19.31 रुपये नकद बरामद
रांची : शुक्रवार की सुबह से राजधानी रांची के विभिन्न स्थानों समेत अन्य जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई में अब तक 19.31 रुपये नकद बरामद हुई है. ईडी की टीम ने रांची के विभिन्न स्थानों सहित 20 जगहों पर छापामारी की है. इसमें झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी की है.
ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी मामले में शक्तिपद सेनापति गिरफ्तार
सरायकेला (प्रताप मिश्रा) : कांड्रा टोल प्लाजा के पास मीडिया कर्मी और ट्रैफिक पुलिस के साथ बदसलूकी मामले में रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी के अधिकारी शक्तिपद सेनापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ओड़िशा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. मालूम हो कि कांड्रा टोल प्लाजा के समीप ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करते शक्तिपद सेनापति ने कैमरा तोड़ दिया गया था.
लाठी से पीटकर हत्या
गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला जिले में बांधटोली निवासी समीम अंसारी (42 वर्ष) की हत्या इसी गांव के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर कर दी. घटना शुक्रवार सुबह की है. मृतक वन विभाग में वन वाचर और वन समिति का सदस्य था. वह गांव में जंगल की कटाई पर रोक लगाता था. इस दौरान 9 वर्षीय बेटे ने भागकर जान बचाई.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए