हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाएगी झारखंड भाजपा, बाबूलाल मरांडी ने बनाई समिति

हेमंत सोरेन सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने आरोप पत्र लाने का फैसला किया है. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. वहीं, झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार की नीतियों के खिलाफ रणनीति पर कल चर्चा होगी.
झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाने के लिए विधायकों की बैठक 14 दिसंबर को बुलाई है. साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल की गठबंधन सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाने का भी फैसला किया है. भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा हर साल हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को उजागर करती आई है. आंकड़ों के साथ पार्टी ने राज्य सरकार की विफलताओं को अब तक उजागर किया है. अब एक समग्र आरोप पत्र तैयार करने के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है. डॉ अरुण उरांव को कमेटी का संयोजक बनाया गया है. बता दें कि 28 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो रहे हैं. इसके मद्देनजर सरकार की चार साल की नाकामियों के आंकड़े जनता के बीच पेश किए जाएंगे. भाजपा ने कहा है कि जनता को सरकार के भ्रष्टाचार, लूट, झूठ के बारे में जानकारी है, लेकिन उसके आंकड़ों की जानकारी उन्हें नहीं होती. मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार की उन नाकामियों के बारे में जनता को बताएं.
आरोप पत्र के लिए बनी कमेटी, डॉ अरुण उरांव संयोजक
भाजपा सूत्रों ने बताया कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप पत्र तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व आईपीएस ऑफिसर डॉ अरुण उरांव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, रविनाथ किशोर और सुनीता सिंह को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.
Also Read: भाजपा को मिला बूस्टर डोज, छत्तीसगढ़ की हवा बदल सकती झारखंड की राजनीतिक फिजा
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 से
बता दें कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा. सत्र में भाजपा की रणनीति तय करने के लिए गुरुवार (14 दिसंबर) की शाम को सात बजे प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल मरांडी करेंगे. बैठक में विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल व पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे. बैठक में राज्य के ज्वलंत मुद्दों के साथ-साथ भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था व हेमंत सोरेन सरकार की अन्य नाकामियों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी.
Also Read: झारखंड : भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर साधा निशाना, करीब 300 करोड़ बरामद होना भ्रष्टाचार का बड़ा सबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




