ePaper

झारखंड के 25 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, विजय कुमार कांके के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी

Updated at : 17 Jan 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के 25 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, विजय कुमार कांके के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी

झारखंड सरकार ने राज्य के 25 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. लातेहार जिले के चंदवा के बीडीओ विजय कुमार-2 का तबादला रांची के कांके कर दिया गया है. अदिति गुप्ता गढ़वा के नगरउंटारी की बीडीओ बनाई गईं हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Transfer-Posting News|झारखंड सरकार ने राज्य के 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. ग्रामीण विकास विभाग ने बुधवार (17 जनवरी) की देर शाम इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी. अदिति गुप्ता को गढ़वा जिले के नगरउंटारी प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है. आदेश में कहा गया है कि वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगीं.

किसको कहां का बीडीओ बनाया गया, पूरी लिस्ट यहां देखें

  1. अदिति गुप्ता गढ़वा जिले के नगरउंटारी प्रखंड की बीडीओ बनाईं गईं हैं.

  2. सुमित कुमार मिश्रा को पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी का बीडीओ बनाया गया है. वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

  3. सावित्री कुमारी को गढ़वा जिले के केतार प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है.

  4. अभिनव कुमार गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड के बीडीओ बनाए गए हैं.

  5. आशीष कुमार साहू पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के बीडीओ बनाए गए हैं.

  6. भोलापांडेय को कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है.

  7. आशा साहू पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड की बीडीओ बनाई गईं हैं.

  8. विवेक कुमार को चतरा जिले के कुंदा प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है. वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

  9. अमृता सिंह को धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी का बीडीओ बनाया गया है. वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगीं.

  10. विजय कुमार मंडल को गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है. वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

  11. सौरभ कुमार को कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है.

  12. रितिक कुमार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है. वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

  13. सौरव कुमार को पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है.

  14. गौरव कुमार राय को दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है. वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

  15. विश्व प्रताप मालवा को पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है.

  16. अमित कुमार पासवान गढ़वा जिले के बड़बड़ प्रखंड के बीडीओ बनाए गए हैं.

  17. शशि संदीप सोरेन गुमला जिले के परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड के बीडीओ बनाए गए हैं. वह 23 जनवरी 2024 को या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

  18. बरुण कुमार पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के बीडीओ बनाए गए हैं.

  19. सोनाराम हांसदा को सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड के बीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

  20. गौतम कुमार मोदी को पलामू जिले के नौडीहा बाजार/नावाडीह प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है.

  21. अरुण कुमार मुंडा को पलामू के पांकी प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है.

  22. नूतन मिंज सिमडेगा जिले के पाकड़टांड़ की बीडीओ नियुक्त की गईं हैं.

  23. आरती मुंडा पूर्वी सिंहभूम के चकुलिया प्रखंड की बीडीओ बनाईं गईं हैं.

  24. संदीप कुमार को पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है.

  25. लातेहार जिले के चंदवा के बीडीओ विजय कुमार-2 का तबादला रांची के कांके कर दिया गया है.

Also Read: Transfer-Posting: झारखंड में 39 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, हंटरगंज के बीडीओ बने निखिल गौरव, अधिसूचना जारी
Also Read: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की थोक में हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, जानें किसका कहां हुआ तबादला
Also Read: झारखंड में 21 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola