ePaper

अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बनता झारखंड, मुंबई में गिरफ्तार 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों का क्या है साहिबगंज कनेक्शन?

Updated at : 28 Apr 2025 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Connection of Bangladeshi Infiltrators Arrest in Mumbai

मुंबई के विक्रोली में गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठिये.

Jharkhand Connection of Bangladeshi Infiltrators Arrest in Mumbai: मुंबई के विक्रोली में गिरफ्तार 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों का झारखंड कनेक्शन सामने आया है. इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि झारखंड अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बनता जा रहा है. इन सभी घुसपैठियों का कनेक्शन साहिबगंज से जुड़ रहा है. इन्होंने आधार कार्ड बनवा लिये हैं. फर्जी जानकारी के आधार र ये आधार कार्ड तैयार करवाये गये हैं. पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Connection of Bangladeshi Infiltrators Arrest in Mumbai: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच मुंबई पुलिस ने 13 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. सभी 13 बांग्लादेशियों का झारखंड कनेक्शन सामने आया है. मुंबई क विक्रोली पुलिस ने जिन बांग्लादेशियों को पकड़ा है, उन्होंने फर्जीवाड़ा करके आधार कार्ड भी बनवा लिया है. सभी के आधार कार्ड झारखंड में बने हैं. मुंबई पुलिस ने ये सूचनाएं झारखंड पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों से साझा की है.

फेरीवाला के रूप में मुंबई में घूम रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिये

बांग्लादेशी घुसपैठिये मुंबई में फेरीवाला के रूप में घूम रहे थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इन घुसपैठियों की गिरफ्तारी की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की है. सोमैया ने सभी घुसपैठियों की तस्वीरें भी साझा की हैं. भाजपा नेता ने कहा है कि झारखंड के सीमावर्ती इलाके बांग्लादेशी घुसपैठियों के ‘आधार शिविर’ बनते जा रहे हैं.

आधार कार्ड में मिले फर्जी विवरण

मुंबई में गिरफ्तार किये गये बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम जियाउल शेख, अयूब शेख, मनौरूल शेख, सईम शेख, नईम शेख, सामौन शेख, रफीकुल शेख, जाहिर शेख, नसीमा बीबी, मोइनुद्दीन शेख, बरीउल शेख, हलीम शेख और कसूद शेख हैं. पुलिस ने बताया है कि इनके पास से जो आधार कार्ड बरामद हुए हैं, उनमें फर्जी विवरण भरे गये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभी घुसपैठियों का पता झारखंड का साहिबगंज जिला

आधार कार्ड में झारखंड के संताल परगना के साहिबगंज जिले का पता है. जितने लोग गिरफ्तार किये गये हैं, उनमें से अधिकतर के आधार कार्ड पर जन्म की तिथि 1 जनवरी दर्ज है. इसके बाद ही पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, तो इन्होंने बताया कि ये लोग मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं.

किरीट सोमैया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर चिंता जाहिर करते हुए इसे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड से बने फर्जी दस्तावेजों का बढ़ता इस्तेमाल चिंता का विषय है. यह देश की आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग किरीट सोमैया ने की है.

घुसपैठ का बेस कैंप बनता जा रहा झारखंड – किरीट सोमैया

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘साहिबगंज-झारखंड कनेक्शन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है. झारखंड अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बनता जा रहा है.’ उधर, पुलिस ने कहा है कि इस मामले की गहन जांच शुरू हो गयी है. फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों और झारखंड तथा मुंबई में घुसपैठियों के सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है. वर्ष 2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा में झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठा था.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ से धड़ाम हुआ झारखंड का तापमान, 2 दिन तक आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद रेल समेत झारखंड के सभी 24 जिले अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola