Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ से धड़ाम हुआ झारखंड का तापमान, 2 दिन तक आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट.
Jharkhand Ka Mausam: चक्रवात और झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश की वजह सेझारखंड का तापमान धड़ाम हो गया है. महज एक दिन में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन तक आंधी के साथ वज्रपात होगा. मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए बाकायदा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यानी बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है.
Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में एक दिन में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिी विक्षोभ और ट्रफ के असर से राज्य में 2 दिन तक आंधी के साथ बारिश और वज्रपात होगा. 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
28 और 29 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से बातचीत में कहा कि चक्रवात सक्रिय है. 28 और 29 अप्रैल के लिए विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
चाईबासा के उच्चतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि चाईबासा के उच्चतम तापमान में सबसे ज्यादा 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 9.9 डिग्री और रांची के अधिकतम तापमान में 8.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. इस तरह रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा का उच्चतम पारा अब सामान्य से क्रमश: 6.9 डिग्री, 6.8 डिग्री, 3.3 डिग्री, 4.8 डिग्री और 5.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम रह गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ा
हालांकि, डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 6.2 डिग्री और चाईबासा में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई है. रांची के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आयी है. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो के न्यूनतम पारा में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रांची का न्यूनतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक, जमशेदपुर का 0.4 डिग्री अधिक, डालटेनगंज का 3.2 डिग्री अधिक, बोकारो का 5.4 डिग्री अधिकऔर चाईबासा 1.3 डिग्री अधिक हो गया है.
कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?
गढ़वा, पलामू समेत कई जिलों में रविवार को बारिश हुई, जिसकी वजह से उच्चतम तापमान में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.1 डिग्री सेंटीग्रेड गढ़वा जिले में दर्ज किया गया. 28 और 29 अप्रैल के लिए समूचे झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यानी इस दिन भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें
बेरमो के बेटे को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मिला दाखिला, आगे की राह हुई मुश्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




