Jharkhand News: झारखंड के आत्मा कर्मियों ने घेराव कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का आवास, रोड जाम

Updated at : 12 Sep 2022 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड के आत्मा कर्मियों ने घेराव कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का आवास, रोड जाम

Jharkhand News: झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के बैनर तले आत्मा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल इस बात पर अड़ गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. बाद में मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए अंदर बुलाया. धरना में राज्य भर से लोग आये हुए हैं.

विज्ञापन

झारखंड कृषि विभाग (Jharkhand Agriculture Department) के आत्मा कर्मियों ने सोमवार को सुबह कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) के आवास का घेराव किया. अपनी मांगों के समर्थन में सुबह 9 बजे से ही आत्मा कर्मियों ने घेराव शुरू कर दिया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रांजिट भवन के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया. गोंदा थाना पुलिस की पीसीआर को बुला लिया गया.

बादल पत्रलेख से मिलेगा झारखंड आत्मा कार्मिक संघ का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड आत्मा कार्मिक संघ (Jharkhand ATMA Karmik Sangh) के बैनर तले आत्मा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल इस बात पर अड़ गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. बाद में मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए अंदर बुलाया. धरना में राज्य भर से लोग आये हुए हैं.

Also Read: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड के अनुबंध कर्मी और पारा शिक्षक होंगे व्यवस्थित घेराव की वजह से रोड जाम

घेराव की वजह से रोड जाम की स्थिति बनी हुई है. इस कारण से साकेत नगर, एजी कॉलोनी सहित अन्य संबंधित इलाके के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. उधर, बारिश के बाद धरना दे रहे लोग छाता लेकर धरना स्थल पर खड़े थे. जिस जगह आत्मा कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां बैठने की जगह नहीं है. यही वजह है कि लोग लगातार खड़े हैं. अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं.

undefined
समेति ने की थी नियुक्ति

झारखंड आत्मा कार्मिक संघ का कहना है कि राज्य में कृषि प्रसार के लिए समेति ने एसएमएई अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) ने जिला स्तर पर पीडी, डिप्टी पीडी, अकाउंट कम क्लर्क, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, नाइट गार्ड तथा प्रखंड स्तर पर एटीएम, बीटीएम का पद सृजित किया था. इसमें सभी मापदंडों के साथ-साथ आरक्षण रोस्टर का भी पालन किया गया था.

झारखंड आत्मा कार्मिक संघ की एक सूत्री मांग

झारखंड आत्मा कार्मिक संघ की एक सूत्री मांग है कि योग्यता और अनुभव के आधार पर विभाग में रिक्त पदों पर उनकी नियुक्ति की जाये या उन्हें समकक्ष पद पर समायोजित किया जाये. संघ पिछले 10 दिनों से चरणबद्ध हड़ताल कर रहा है. उसका कहना है कि इस संबंध में विभाग के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं झारखंड सरकार को मांग पत्र सौंपा गया है, लेकिन अब तक उस पर कोई विचार नहीं हुआ है. इसके बाद आत्मा कर्मियों ने 3 सितंबर से काला बिल्ला लगाकर चरणबद्ध तरीके से हड़ताल, धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की. सभी जिला कृषि कार्यालय पर आंदोलन कर रहे हैं.

10 दिन से चल रही संघ की हड़ताल

आंदोलन के 10वें दिन संघ ने राजधानी रांची में कृषि मंत्री के आवास का घेराव करने का निश्चय किया. इसलिए यहां धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. संघ ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया जायेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

रिपोर्ट- राजकुमार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola