दीपिका पांडेय सिंह के बयान पर सदन में हंगामा, असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से हटाया गया

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को दूसरी पार्टी से लाकर भाजपा में नेता बनाया गया. भाजपा की बागडोर किसी और के हाथ में है. डॉ निशिकांत दुबे जैसे लोगों के इशारे पर भाजपा चल रही है.
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद सबसे पहला भाषण कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह ने दिया. उन्होंने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए राज्यपाल पर निशाना साधा. कहा कि वो जो परसेप्शन वे झारखंड में लाना चाहते थे, उसने इतिहास रचा है. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक-एक विधायक की नजर शर्मिंदगी से झुकी हुई थी.
निशिकांत दुबे के इशारों पर चल रही है भाजपा
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को दूसरी पार्टी से लाकर भाजपा में नेता बनाया गया. कहा कि झारखंड विधानसभा में बैठे नेताओं के हाथ में भाजपा नहीं है. इसकी बागडोर किसी और के हाथों में है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि डॉ निशिकांत दुबे के इशारों पर भाजपा चल रही है.
Also Read: झारखंड विधानसभा में बोले डॉ लंबोदर महतो- टाइगर की तरह काम करें सीएम चंपाई सोरेन
कुंदन की तरह तपकर बाहर आएंगे हेमंत सोरेन : दीपिका पांडेय सिंह
दीपिका ने कहा कि हेमंत सोरेन को इन लोगों ने जेल भेजा है. उन्होंने कहा कि जब वह शख्स बाहर आएगा, तो कुंदन की तरह चमकता हुआ आएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि हेमंत सोरेन आदिवासी नेता हो सकते हैं, लेकिन आदिवासियों के नेता नहीं हो सकते. इस पर पलटवार करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी आदिवासी नेता हैं, लेकिन आदिवासियों के नेता नहीं हैं. अमर बाउरी दलित नेता हैं, लेकिन दलितों के नेता नहीं हैं. उन्होंने स्मृति ईरानी पर भी तीखा हमला बोला.
दीपिका के बयान पर अमर बाउरी की तीखी प्रतिक्रिया
अमर बाउरी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. कहा कि दीपिका पांडेय ने जिस तरह की बातें कीं, वो किसी भारतीय नारी की भाषा नहीं हो सकती. झारखंड की भाषा की मान-मर्यादा के लिए अपने उन शब्दों के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में, भाजपा के विरोध में, दलितों और आदिवासियों के विरोध में कांग्रेस ऐसी सामंती विचारधारा के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही है. भाजपा नेता ने दीपिका पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग आदिवासियों, दलितों को अपने पांव की जूती समझते हैं.
Also Read: भानु प्रताप शाही को सत्ता पक्ष ने टोका, तो झारखंड विधानसभा में लगे जय श्रीराम के नारे
बिरंची नारायण ने भी दीपिका पांडेय के बयान पर जताई आपत्ति
भाजपा नेता बिरंची नारायण ने भी दीपिका पांडेय सिंह के बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आज सुबह उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु जाना था, लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं गए. यह बताता है कि आदिवासियों के लिए उनके दिल में कितनी जगह है. उनका आदिवासी प्रेम महज छलावा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




