Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार सदन में विश्वासमत हासिल करेगी. सदन के नेता हेमंत सोरेन वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के बीच विश्वासमत हासिल करने का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे. इसके लिए विधानसभा के विशेष सत्र शुरू हो चुका है. सत्र शुरू होते ही विधानसभा भवन में भाजपा विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं. झारखंड विधासभा के स्पेशल सत्र के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…
हेमंंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में 48-0 से जीता विश्वास मत
हेमंत सोरेन सरकार ने मत विभाजन के बाद विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया. विश्वास मत के पक्ष में 48 मत पड़े और विपक्ष में 0 मत प्राप्त हुए. इसके साथ ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया.
झारखंड विधानसभा में मत विभाजन, विपक्ष का वाकआउट
झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार का विश्वास मत मत विभाजन से होगा. विपक्षी पार्टी के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया. स्पीकर ने विश्वास मत का समर्थन करने वाले विधायकों को अपनी सीट पर खड़ा होने के लिए कहा. विधायक अपनी सीट पर खड़े हुए.
आदिवासी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं
हेमंत सोरेन ने कहा कि हम सुखाड़ पर चर्चा के लिए भी तैयार थे. लेकिन, इन्हें लूटकर खाने की आदत रही है. ये वही सामंतवादी और मनुवादी लोग हैं, जिनकी वजह से न तो आज तक कोई आदिवासी, दलित आगे आ पाया. उन्होंने कहा कि ये लोग आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी मुख्यमंत्री की सत्ता छीनने की कोशिश कर रहे हैं. इनके मुख में राम, बगल में छुरी है.
1932 का खतियान और ओबीसी पर जल्द प्रस्ताव लायेगी सरकार: हेमंत सोरेन
1932 का खतियान और ओबीसी पर जल्द प्रस्ताव लायेगी हेमंत सोरेन सरकार.
सुदेश महतो पर बरसे हेमंत सोरेन
आदिवासी-मूलवासी के सबसे बड़े नेता सुदेश महतो का हमेशा प्रयास रहा है कि हमारे दोनों हाथों में लड्डू रहे. ऐसे ही लोगों की वजह से इस राज्य को छला गया है. इसलिए स्थानीयता 1932 या सीएनटी, एसपीटी, ओबीसी आरक्षण की बात जरूरी है. बाबूलाल बतायें कि ओबीसी आरक्षण किसने घटाया.
भाजपा का फर्जी विधायक यहां बैठा है, बिकाऊ विधायक यहां बैठे हैं
हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा का फर्जी विधायक यहां बैठा है. दो-तीन बिकाऊ विधायक यहां बैठे हैं. गिरगिट भी इतना रंग नहीं बदलता, जितना बाबूलाल मरांडी बदलते हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए