Jharkhand Monsoon Session Live: विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Monsoon Session : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी ने पूछ कि क्या झारखंड में भी एक मिनी पाकिस्तान बन रहा है? विधानसभा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन के स्थगन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई बड़ी घोषणाएं कीं.

भाजपा विधायकों ने दिया स्पीकर को हटाने का नोटिस

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को पद से हटाने का नोटिस दिया. विधानसभा के सचिव को लिखे पत्र में भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान अध्यक्ष अपने पद के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं. वह झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के अनुरूप सदन का संचालन नहीं कर रहे हैं. इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए.

झारखंड में भी मिनी पाकिस्तान बन रहा है क्या? बाबूलाल मरांडी का सवाल

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी के दिन सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूछा कि क्या झारखंड में भी एक मिनी पाकिस्तान बन रहा है. यहां की सरकार काम नहीं कर रही. सवाल पूछने पर पीट रही है.

���रसावां विधायक दशरथ गागराई ने उठायी कोल्हान आवासीय विद्यालय भवन बनाने की मांग

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड सरकार से खूंटपानी के मेजोडिंबा मौजा में कोल्हान आवासीय विद्यालय का भवन जल्द से जल्द बनाने की मांग की है. शुक्रवार को विधानसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र के शून्यकाल में इस मामले को उठाते हुए विधायक दशरथ गागराई ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है.

बीजेपी पर हमलावर हुआ सत्ता पक्ष

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गयी है. विधायकों का निलंबन खत्म होने के साथ विपक्षी नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हालांकि, सत्ता पक्ष की तरफ विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद ने बीजेपी विधायकों को आड़े हाथों लिया. प्रदीप यादव ने जहां 2 करोड़ नौकरी और 15-15 लाख देने वाले मुद्दे को सदन उठाया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola