रांची : कांटाटोली में बांस-हुगला पत्तों से बनेगा काल्पनिक मंदिर, इको-फ्रेंडली पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा
दुर्गा पूजा पंडाल (ai generated image)
रांची की कांटाटोली में इस वर्ष नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी बांस और हुगला पत्तों से एक अद्भुत पंडाल बना रही है. इस इको-फ्रेंडली पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी.
Ranchi Durga Puja Pandal : रांची में नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी, कांटाटोली की ओर से इस वर्ष बांस और हुगला पत्ते से पूजा पंडाल तैयार किया जा राहा है. पंडाल को काल्पनिक मंदिर का स्वरूप दिया जायेगा. ऊंचाई 45 फीट और चौडाई 40 फीट होगी. पंडाल की कलाकृति बद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी. पूरे पंडाल को बांस और गुगला पसे से तैयार किया जायेगा, पंडाल में बांस से बनी छोटी-बड़ी मूर्तियां सजायी जायेंगी. भक्तों के पंडाल में प्रवेश करते ही मिट्टी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी. प्रतिमा को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि देखने में वह बांस से बनी हुई प्रतीत होगी. अध्यक्ष अमित कुमार दास ने बताया कि यहां वर्ष 1957 से पूजा होती आ राही है और इस वर्ष 69वां वर्ष है.
थर्मोकोल और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं
बेलवरण के साथ पंडाल का पट खुल जायेगा. पंडाल के अंदर छोटी-बड़ी कई आकर्षक कलाकृतियां देखने को मिलेगी. पंडाल निर्माण में थर्माकोल और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जायेगा. इस वर्ष पूजा में लगभग 21.60 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. कुल अनुमानित खर्च 21.60 लाख रुपये है.
पूजा कमेटी के पदाधिकारी
संरक्षक गौतम घोष, संयोजक कुमारेश चक्रवर्ती, सिद्धार्थ घोष, प्रदीप दत्ता, कानू गुहा, संजय चक्रवर्ती, शिव शंकर बनर्जी, संतोष कुमार, दीपक साहू, सुरेश साहू, अध्यक्ष अमित कुमार दास, महासचिव जय दास, सचिव राहुल कुमार (भोलू). उपाध्यक्ष विजय दास, संदीप घोष, शुभोजित गुहा, सुरोजित दास, अजय शर्मा, तरुण घोष, सुभोदीप गुहा, प्रसनजीत कर, देवाशीष दत्ता, रूपक दास, कोषाध्यक्ष परितोष घोष, अमित घोष, लेखाकार सुजय मजुमदार, संयुक्त सचिव सोमनाथ चक्रवर्ती, प्रदीप जालुका, संदीप दत्ता, विकास कुमार, राणा आदि शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हुए सस्पेंड, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं? जानें अब क्या करना होगा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए