रिम्स के पुराने भवनों और ICU में नहीं कटेगी बिजली, बनेगा नया पावर सर्विस ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन

रांची का रिम्स संस्थान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिम्स रांची में पुराने भवनों और विभिन्न विभागों में नए उपकरणों के लगने से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक नया पावर सर्विस ब्लॉक बनाया जा रहा है. यह ब्लॉक महत्वपूर्ण विभागों और ICU को निर्बाध बिजली देगा, जिससे मेडिकल उपकरणों का संचालन प्रभावित नहीं होगा.

विज्ञापन

RIMS Ranchi Update: रांची में रिम्स के पुराने भवनों के जीर्णोद्धार और विभिन्न विभागों में नये मेडिकल उपकरण लगने के साथ बिजली का लोड बढ़ेगा. ऐसे में बिजली ट्रिप होने से मेडिकल उपकरणों का संचालन प्रभावित न हो और महत्वपूर्ण विभागों को निर्बाध बिजली मिलती रहे, इसके लिए रिम्स में नया पावर सर्विस ब्लॉक बनाया जायेगा, पोस्टमार्टम हाउस के कैंपस में बनने वाले इस ब्लॉक में 4000 केवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर स्थापित किये जायेंगे. यहां से रिम्स के ओपीडी, आइपीडी और न्यू एकेडमिक ब्लॉक को विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण विभाग और आइसीयू जुड़ेंगे

पावर सर्विस ब्लॉक से आइपीडी के मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, शिशु रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति तथा हड्डी विभाग के वार्ड को जोड़ा जायेगा. इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी और न्यूरो सर्जरी के आइसीयू को भी इससे कनेक्ट किया जायेगा. इन विभागों में कई जीवनरक्षक उपकरण संचालित होते हैं. ऐसे में बिजली की निर्बाध आपूर्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

जीर्णोद्धार के साथ बढ़ेगा विद्युत लोड 

रिम्स की पुरानी बिल्डिंग के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. इसके तहत वार्ड और अन्य विभागों को अपग्रेड किया जा रहा है. कई जगह नये मेडिकल उपकरण, एसी और अन्य विद्युत उपकरण भी लगाये जाने हैं. इससे मौजूदा विद्युत लोड बढ़ने की संभावना है. इसी को देखते हुए भवनों के जीर्णोद्धार के साथ विद्युत व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की योजना तैयार की गयी है. 

जेएसबीसीसीएल को दिया गया काम

पावर सर्विस ब्लॉक के लिए आधारभूत संरचना तैयार करने की जिम्मेदारी झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) को दी गयी है. रिम्स प्रबंधन के अनुसार, विद्युत व्यवस्था को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पुराने भवनों में चल रहे महत्वपूर्ण विभागों पर बढ़े हुए लोड का असर न पड़े. 

रिम्स के अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने कहा 

बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के साथ-साथ विद्युत की सुदृढ़ व्यवस्था भी करनी है. पुरानी बिल्डिंग में अधिकांश विभाग के वार्ड और आइसीयू हैं. यहां नये उपकरण भी लगाये जाने हैं, इसलिए विद्युत का लोड बढ़ जायेगा. ऐसे में बिजली ट्रिप नहीं हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें: NPU में देर रात तक ड्रामा: वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार पर रोक के बावजूद VC ने बनाया नया रजिस्ट्रार, डॉ. नफीस ने प्रभार देने से किया इनकार

ये भी पढ़ें: झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हुए सस्पेंड, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं? जानें अब क्या करना होगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola