Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. शुक्रवार, 11 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

रांची समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश

रांची में आज दिनभर बादल छाए रहने और कुछ दौर में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. झारखंड के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

रांची में 22 से 27 डिग्री रह सकता है तापमान

बारिश और बादलों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. रांची में न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है. जमशेदपुर में तापमान 25 से 30 डिग्री और धनबाद में 24.9 से 31.3 डिग्री के बीच रह सकता है.

15 सितंबर तक बारिश का दौर

11 सितंबर को कई जगह बारिश, गरज-चमक और वज्रपात के साथ चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. 12 सितंबर को बारिश और थंडरशावर का दौर जारी रहने की संभावना है। 13 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है. 14 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है और मौसम की चेतावनी कम हो सकती है. 15 सितंबर को कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ स्थानीय बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हुए सस्पेंड, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं? जानें अब क्या करना होगा

ये भी पढ़ें: NPU में देर रात तक ड्रामा: वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार पर रोक के बावजूद VC ने बनाया नया रजिस्ट्रार, डॉ. नफीस ने प्रभार देने से किया इनकार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola