ePaper

Jharkhand Assembly Election: सीटों के बंटवारे और JMM प्रत्याशी चयन के लिए शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन अधिकृत

Updated at : 14 Oct 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हेमंत सोरेन

झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हेमंत सोरेन

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे और पार्टी के प्रत्याशियों के चयन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अधिकृत किए गए हैं. झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में ये निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election: रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक सोमवार को रांची में हुई. इसमें केंद्रीय समिति ने गठबंधन या सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे एवं पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को अधिकृत किया.

झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में कई मुद्दों पर विमर्श

रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में सोमवार को झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 पर चर्चा, सांगठनिक स्थिति पर विचार-विमर्श, सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को गठबंधन या सहयोगी दलों के साथ विधानसभा सीटों के बंटवारे एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चयन के लिए केंद्रीय समितियों द्वारा अधिकृत किया गया.

बैठक में ये हुए शामिल

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय उपाध्यक्ष नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, संतोष रजवार, संजीव बेदिया, सरफराज अहमद, विजय हांसदा, महुआ माजी, विधायक मंगल कालिंदी, बेबी देवी, जीगा सुसरण होरो, भूषण तिर्की, समीर मोहंती, दशरथ गागराई, दिनेश मरांडी, सदस्य अमितेश सहाय, नीलम मिश्रा, सुमन महतो, मोनिका बोयपाई, गीता विश्वास, स्नेहलता कंडुलना सहित कार्यकारिणी सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिलाध्यक्ष और जिला सचिव बैठक में शामिल हुए.

Also Read: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने दिया झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र

Also Read: Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सोरेन कैबिनेट की 30 प्रस्तावों पर मुहर, नेतरहाट की तर्ज पर यहां खुलेंगे स्कूल

Also Read: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आजसू को झटका, खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका का इस्तीफा

Also Read: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर हुए बाबूलाल मरांडी, पूछे 5 तीखे सवाल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola