भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने दिया झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते शिवराज सिंह चौहान व अन्य.
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. जानें चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में क्या-क्या हुआ.
Table of Contents
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है. ऐसे में सभी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी पूरी ताकत के साथ झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.
बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
सोमवार को राजधानी रांची में भाजपा कार्यालय में झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इस बैठक में चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया.
परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा से करें काम – चौहान
झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा से काम करें. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा, तभी हम झारखंड विधानसभा चुनाव जीत पाएंगे. वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही जीत की कुंजी है.
झारखंड की जनता भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने को तैयार
प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तैयार है. चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं पर जनभावनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी है. इसलिए जरूरी है कि हम परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करें. हमें अब चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर काम करना है. हम अपने अंदर चुनाव जीतने की तड़प पैदा करें.
चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी – बाबूलाल मरांडी
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी होती है. प्रबंधन समिति अगर योजना बनाकर काम करेगी, तो सफलता जरूर मिलेगी. विभिन्न पर्व त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं के लिए एक ही पर्व है, चुनाव का पर्व. उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हम सब परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं. जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है.
उत्तरदायित्व के भाव से काम करें चुनाव प्रबंध समिति के कार्यकर्ता
झारखंड भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओं को अधिकार भाव से नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व के भाव से काम करना है. पार्टी ने इस समिति को बड़ी जिम्मेवारी दी है. हम सब अपना श्रेष्ठ पार्टी को दें तथा समन्वय के साथ जीत सुनिश्चित करने में अभी से जुट जाएं.
प्रबंध समिति के 29 विभागों का एक ही लक्ष्य – चुनाव में पूर्ण बहुमत
सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव प्रबंध समिति के 29 विभागों का एक ही लक्ष्य है, विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाना. उन्होंने मीडिया से सकारात्मक सहयोग का अनुरोध किया. बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने किया. पदाधिकारियों का स्वागत योगेंद्र प्रताप सिंह, अमरदीप यादव, चंद्रप्रकाश, नीरज सिंह व अन्य ने किया.
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद
बैठक में शिवराज सिंह चौहान, असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक बिरंची नारायण, सीमा शर्मा सहित समिति में शामिल कार्यकर्ता मौजूद थे.
Also Read
Jharkhand Vidhansabha Chunav: झारखंड चुनाव का जल्द हो सकता है ऐलान, सियासतदानों में खलबली
झारखंड में अवैध चुनाव खर्च और आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखेंगे एसएसटी एवं एफएसटी
Mandu Vidhan Sabha: मांडू विधानसभा सीट से भाजपा और झामुमो के टिकट पर जीते जय प्रकाश भाई पटेल
Barkagaon Vidhan Sabha: बड़कागांव विधानसभा की जनता ने माता-पिता और बेटी तीनों को दिया सेवा का मौका
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




