समय पहले हो सकता है झारखंड में विधानसभा चुनाव, हो रही हैं तैयारियां

Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Jul 2024 8:16 AM

विज्ञापन

झारखंड में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही कराया जा रहा है. वर्ष 2019 में महाराष्ट्र और हरियाणा की मतदाता सूची का द्वितीय पुनरीक्षण कार्य झारखंड के साथ नहीं कराया गया था.

विज्ञापन

विवेक चंद्र, रांची : तैयारियां कह रही हैं कि इस बार झारखंड में निर्धारित समय (पांच जनवरी 2025) से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. आसार हैं कि 15 सितंबर तक चुनाव की घोषणा हो सकती है. सूत्र कह रहे हैं कि चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही अक्तूबर में झारखंड में भी चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है. महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही झारखंड में कराया जा रहा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य

इस बार झारखंड में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही कराया जा रहा है. वर्ष 2019 में महाराष्ट्र और हरियाणा की मतदाता सूची का द्वितीय पुनरीक्षण कार्य झारखंड के साथ नहीं कराया गया था. साथ ही गत चुनाव के पूर्व किये गये मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अक्तूबर में किया गया था. वहीं, इस बार आयोग ने 20 अगस्त को ही मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तय की है.

चुनाव आयोग के पास 180 दिन पूर्व चुनाव की घोषणा करने की संवैधानिक शक्ति

चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण के लिए एक जुलाई को ही अर्हता तिथि तय की है. तर्क भी दिया जा रहा है कि अगर आयोग को नवंबर में चुनाव की घोषणा करनी होती, तो मतदाता पुनरीक्षण के लिए एक अक्तूबर की अर्हता तिथि तय होती. चुनाव आयोग के पास किसी सरकार का कार्यकाल पूरा होने के 180 दिन पूर्व चुनाव की घोषणा करने की संवैधानिक शक्ति प्राप्त है. आयोग अपनी सुविधा के मुताबिक, चुनाव की तिथि का निर्धारण कर सकता है. हालांकि, किसी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के कम से कम 45 दिनों पूर्व अनिवार्य रूप से चुनाव की घोषणा करना संवैधानिक बाध्यता है.

11 जुलाई को तैयारियों की समीक्षा करेगा आयोग

चुनाव आयोग 11 जुलाई को राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ मतदाता पुनरीक्षण के साथ चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा करेगा. 10 जुलाई को चुनाव आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा व नितेश व्यास झारखंड आ रहे हैं. उनके साथ आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी होंगे. उसी शाम को अधिकारी राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के साथ मतदाता पुनरीक्षण और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. 11 जुलाई को वे राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ भी बैठक कर समीक्षा करेंगे. समीक्षा बैठक रामगढ़ जिला के पतरातू में होगी.

Also Read: Jharkhand Politics: झारखंड में चुनावी उलगुलान, पक्ष-विपक्ष ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola