सत्यापन में गलत जानकारी देने वालों पर हुई कार्रवाई, फर्जी राशन कार्ड वाले 1.18 लाख लाभुक मंईयां योजना से बाहर

Updated:
विज्ञापन
मंईयां सम्मान योजना

मंईयां सम्मान योजना

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों के सत्यापन के बाद 1.18 लाख अयोग्य पाए गए हैं. वहीं, 49 लाख महिलाओं को तीन महीने की 7500 रुपये की राशि मिली है. जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

सुनील कुमार झा, रांची

Maiya Samman Yojana : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों के सत्यापन का प्रभाव अब दिखने लगा है. इस योजना के 1.18 लाख लाभुक सत्यापन के बाद बाहर कर दिये गये हैं. इनमें उन लाभुकों की बड़ी संख्या है, जिनके राशन कार्ड रद्द हो चुके हैं. मंईयां योजना के लिए लाभुक के पास राशन कार्ड होना जरूरी है. इधर जांच के बाद अब तक तीन लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द कर दिये गये हैं. वहीं लगभग 50 हजार ऐसे लाभुक हैं, जो सत्यापन के दौरान अपने दिये गये आवासीय पता पर उपलब्ध नहीं थे. इन लाभुकों को जिला द्वारा अज्ञात लाभुक के रूप में दिखाया गया है.

49 लाख महिलाओं को 7500 रुपये, 50 हजार लाभुकों का सत्यापन अधूरा 

राज्य सरकार ने इस बार योजना के तहत लगभग 49 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ तीन माह की 7500 रुपये की राशि हस्तांतरित कर दी है. योजना के तहत 18 से 50 वर्ष तक महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये राज्य सरकार द्वारा दी जाती है. सत्यापन के दौरान करीब 50 हजार लाभुक आवेदन में दर्ज पते पर नहीं मिले. जिनमें बड़ी संख्या शादी के बाद दूसरे स्थान पर रहने लगी महिलाओं की है. शहरी क्षेत्रों में किराये का मकान बदलने वाले कई लाभुकों का भी सत्यापन नहीं हो सका.

50 वर्ष से अधिक उम्र होने पर बाहर

मंईयां सम्मान योजना में 50 वर्ष तक की महिलाओं को ही लाभ देने का प्रावधान है. 50 वर्ष की आयु पूरी करते ही लाभुक स्वतः योजना से बाहर हो जाती हैं. ऐसे में योजना के लाभुकों की संख्या प्रभावित हुई है .राज्य भर में लगभग 51 लाख महिलाओं को मार्च तक की राशि मली थी. ऐसे में देखा जाये तो आवेदकों के सत्यापन व 50 वर्ष की उम्र सीमा पूरा होने के कारण लगभग दो लाख लाभुक अब तक बाहर हो चुके हैं.

नये आवेदन का शुरू होगा सत्यापन

मंईयां योजना के तहत नये लाभुकों का नाम जोड़ने के लिए जमा आवेदन का सत्यापन शुरू होगा. सत्यापन के बाद नये लाभुकों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी. जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड सत्यापन का चल रहा है. राज्य में अब तक लगभग 3.19 लाख राशन कार्ड रद्द हुए हैं. इनमें दो लाख से अधिक वैसे कार्डधारी हैं, जिनका आधार कार्ड संदिग्ध (संस्पेक्टेड) है. 63 हजार वैसे कार्डधारियों के नाम हटाये गये, जिनकी वार्षिक आय तय मापदंड से अधिक थी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत

ये भी पढ़ें: JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को: 3.22 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 3 पालियों में होगा एग्जाम


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola