भगवान बलभद्र की जयंती पर रांची में निकली भव्य शोभायात्रा, ताशा-भजन के साथ उमड़ा समाज

Updated:
विज्ञापन

रांची में चौधरी सेवा संघ द्वारा भगवान बलभद्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और सुंदरकांड पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन

रांची. चौधरी सेवा संघ की ओर से रविवार को भगवान बलभद्र की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद भगवान बलभद्र की तस्वीर को फूलों से सजे वाहन पर स्थापित कर शोभायात्रा निकाली गयी. ताशा पार्टी, भजन मंडली और श्रद्धालुओं की टोली भगवान के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोभायात्रा रातू रोड न्यू मार्केट चौक से शुरू होकर हरमू रोड, गाड़ीखाना चौक, चूना भट्ठा चौक होते हुए नीम चौक पहुंची. इसके बाद श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से होते हुए करीब एक बजे चौधरी वैश्य भवन पहुंचे. रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों और सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया. शक्ति मंदिर के पास वैश्य चौधरी कल्याण समिति, रातू रोड में जायसवाल कल्याण समिति और चूना भट्ठा चौक पर पार्षद रश्मि चौधरी समेत अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन

शोभायात्रा चौधरी वैश्य भवन पहुंचने के बाद समाप्त हुई. इसके बाद दोपहर तीन बजे कीर्तन मंडली की ओर से सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया. धार्मिक कार्यक्रम का समापन शाम करीब छह बजे हुआ.

आयोजन को सफल बनाने में चौधरी सेवा संघ के महामंत्री हरिशंकर चौधरी, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार चौधरी, लाल बाबू चौधरी, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार नापानी और सह-सचिव विजय चौधरी समेत कार्यकारिणी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. चौधरी पूजा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सचिव रंजीत चौधरी, संगठन मंत्री राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष अनुज जायसवाल, रमेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, सुनील चौधरी और कोषाध्यक्ष राजीव चौधरी समेत मंडल के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola