रांची में 13 सितंबर को ‘विश्वगुरु भारत’ का लोकार्पण, डॉ प्रदीप कुमार वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन

रांची में 13 सितंबर को सेवा सुरभि के 27वें वार्षिक विशेषांक विश्वगुरु भारत का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में डॉ प्रदीप कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन

रांची. सेवा भारती की ओर से 13 सितंबर को ‘सेवा सुरभि’ के विशेषांक ‘विश्वगुरु भारत’ का लोकार्पण किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा भारती के ट्रस्टी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि ‘विश्वगुरु भारत’ का विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरुत्थान का संकल्प है. सेवा भारती के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस संदेश को समाज के प्रत्येक प्रबुद्ध नागरिक से लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें.

डॉ प्रदीप कुमार वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा मुख्य अतिथि होंगे. अध्यक्षता झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सारंग मेधेकर करेंगे. सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र और महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने भी बैठक में अपने विचार रखे.

इस अवसर पर पत्रिका संपादक मंडल के सदस्य अयोध्या नाथ मिश्र, डॉ हरेंद्र सिन्हा, प्रो कमल बोस समेत सेवा भारती के सभी आयाम प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola